Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

ऋषिकेश में बड़ा हादसा, 5वीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, 5 पत्रकार घायल!

Man in a yellow shirt seen from behind, pressing against or attempting to open the elevator doors inside a building lobby.

उत्तराखंड के ऋषिकेश में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। वीरभद्र रोड स्थित एक होटल में लिफ्ट अचानक पांचवीं मंजिल से नीचे गिर गई। हादसे के समय लिफ्ट में फरीदाबाद से घूमने आए 22 पत्रकार में से पाँच सवार थे। घटना के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तुरंत All India Institute of Medical Sciences Rishikesh में भर्ती कराया गया, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एबीपी न्यूज की वेबसाइट में पब्लिश खबर के मुताबिक, फरीदाबाद के पत्रकारों का एक दल ऋषिकेश घूमने आया था और इसी होटल में ठहरा हुआ था। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद सभी लोग लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे। तभी अचानक लिफ्ट की वायर टूट गई और लिफ्ट सीधे ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरी।

Hindi news article page about reporters injured after lift fall; headline reads 'खाना खाकर उतर रहे थे पत्रकार'

हादसे में वरुण कुमार, मनोज सूर्यवंशी, रुपेश कुमार, चेतन सिंह और जय प्रकाश समेत कई पत्रकार घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक पत्रकार के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हुआ है।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और पत्रकारों ने होटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि लिफ्ट की स्थिति को लेकर होटल स्टाफ कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने होटल प्रबंधन से लिफ्ट के रखरखाव और मेंटिनेंस से जुड़े दस्तावेज मांगे हैं।

एम्स चौकी प्रभारी देवेंद्र पंवार के मुताबिक, घटना की जांच शुरू कर दी गई है और होटल प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल किसी की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस हादसे के बाद पर्यटन स्थलों पर होटलों की सुरक्षा व्यवस्था और लिफ्ट मेंटिनेंस को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन