Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

भोपाल से विदिशा लौट रहे बाइक सवार 3 पत्रकारों का रोड एक्सीडेंट में निधन

विदिशा प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा सहित दो पत्रकार साथी सुनील शर्मा, नरेंद्र दीक्षित सलामतपुर थाने के भोपाल विदिशा लांबाखेड़ा मोड़ पर हादसे का शिकार हो गए।

तीनों भोपाल से विदिशा अपने घर बाइक से जा रहे थे। सलामतपुर थाना क्षेत्र के पास लंबाखेड़ा मोड़ पर ट्रक की टक्कर से उनकी बाइक बेकाबू होकर दूर जा गिरी, जिससे तीनों की मौत हो गई।

तीनों युवक पेशे से पत्रकार हैं, जिनमें विदिशा प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा निवासी खरी फाटक रोड विदिशा, दूसरा सुनील शर्मा सिंधी कॉलोनी, नरेंद्र दीक्षित निवासी आरएमपी नगर फेस 2 के रहने वाले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा तीनों को अस्पताल पहुंचाया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है। उनके द्वारा लिखा गया कि ‘विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा और पत्रकार साथी सुनील शर्मा व नरेंद्र दीक्षित की दुर्घटना में निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है ईश्वर से दिव्यांग आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजन को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।’

प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने घटना के 3 घंटे पहले ही अपनी सोशल फेसबुक आईडी पर पोस्ट किया था जिसमें लिखा था- ‘व्यक्ति अकेले ही पैदा होता है और अकेले ही मरता है और वह अपने अच्छे और बुरे कर्मों का फल खुद ही भोगाता है और वह अकेले ही नर्क या स्वर्ग में जाता है… जय जय श्री राम राम नाम सत्य है।’

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन