Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

न्यूज़पेपर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया का 30वां सम्मान समारोह दिल्ली में संपन्न

दिल्ली न्यूज़पेपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने छोटे व मझोले समाचार पत्रों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया। अधिवेशन में देश भर के कई पत्रकारों ने हिस्सा लिया व अपनी अपनी समस्याओं को मंच पर रखा। अधिवेशन के बाद कार्यक्रम में सम्मान समारोह की शुरुवात हुई। कार्यक्रम में मुख्य आतिथि अजय भट्ट (रक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार) व सम्मानित अतिथि संजय दिवेदी (महानिदेशक भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) रहे।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा बड़े ही हर्ष का विषय है कि न्यूज़पेपर एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने अपने 30 साल पूरे किए और आज 30वां राष्ट्रीय सम्मान समारोह आयोजित है। 30 साल पहले स्वर्गीय डॉक्टर एम आर गौड़ ने पत्रकारों के हित के लिए इस संस्था की नींव रखी थी। देश के अलग-अलग विभूतियों को इस मंच पर लाकर सम्मानित किया जाता है। मैं सारे सम्मान पाने वाले व्यक्तियों को बधाई देता हूं।

कार्यक्रम का संचलान संस्था के महासचिव विपिन गौड़ ने किया। कार्यकर्म में देश के कई अलग अलग क्षेत्रों मे काम करने वाले लोगों व संस्थाओं को सम्मानित किया गया। बेस्ट आईपीएस अफसर का अवार्ड दिल्ली के स्पेशल पुलिस कमिश्नर संजय सिंह को दिया गया। बेस्ट न्यूज़ चैनल भारत 24, बेस्ट रीजनल चैनल जी उत्तरप्रदेश उत्तराखंड, बेस्ट एडिटर रमेश चंद्रा जी ग्रुप, बेस्ट एडिटर सतेंदर त्रिपाठी पंजाब केसरी बेस्ट जर्नलिस्ट हिमांशु शुक्ला, बेस्ट एडिटर डिजिटल शशिकेश रंजन, बेस्ट जर्नलिस्ट सपना झा, बेस्ट सोशल वर्कर बिमला देवी, बेस्ट अधिवक्ता मुकेश राणा, बेस्ट उपाध्यक्ष न्यूज़ सरफराज सैफी व कई विभूतियाँ शामिल रहीं|

कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष डॉ गुरुराज, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, कार्यकारी सचिव अनंत कुमार, अनिल नागपाल सांस्कृतिक सचिव विवेक शर्मा व अध्यक्ष सूर्यभान राजपूत शामिल रहे। सुरभन राजपूत ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन