Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

आज का टेलीग्राफ- ‘The Scary Story’

संजय कुमार सिंह-

वाकई, मामला इतना ही डरावना है! बैनर भी बना सकते हैं लेकिन गोदी वाले घुटने टेकने की बात करें तो ‘बहादुरों’ की कमी कहां रहेगी और डरेगा कौन?

हिन्दी के अपने पाठकों और मेरे अनुवाद के ग्राहकों (अंग्रेजी में क्लाइंट्स) के लिए बता दूं कि द टेलीग्राफ ने अपने पाठकों के लिए आज जिसे सबसे बड़ी खबर माना है वह यह है कि एक राज्य (मणिपुर) संकट में है, प्रधानमंत्री (हमेशा की तरह) चुनाव मोड में है और एक फिल्म का प्रचार कर रहे हैं जो उन्हें प्रबुद्ध बनाती है।

मणिपुर की खबर है कि कम से कम आठ जगहों से हथियारों का जखीरा लूट लिया गया है। प्रधानमंत्री ने इसपर कुछ कहा नहीं है और कांग्रेस ने उन्हें राजधर्म की याद दिलाई है। संबंधित फिल्म है, द केरला स्टोरी। इसके बारे में मैं पहले लिख चुका है अभी सिर्फ इतना कि इसमें पहले कहा जा रहा था कि राज्य की 32,000 महिलाएं आतंकवाद में शामिल हो गई हैं बाद में इसे तीन कर दिया गया। मतलब व्यंग में लोग कह रहे हैं हमने 32,000 आलू पराठे खाए। नहीं जी द केरला स्टोरी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन