Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आशुतोष ने ट्वीट किया- ”अजीत अंजुम एक दो दिन से फिर बौराये हुए हैं”

अजीत अंजुम इन दिनों फेसबुक पर खुद के बारे में लिखे जा रहे को या तो शेयर कर रहे हैं या फिर खुद के बारे में लिख रहे हैं. ये क्रम वे पिछले हफ्ते भर से चलाए हुए हैं. ऐसा इसलिए कि वे न्यूज24 को अलविदा कह चुके हैं. सो, इस मौके पर वह अतीतजीवी होकर बीते दिनों को याद कर करा रहे हैं. अजीत अंजुम इंडिया टीवी जाने वाले हैं. वे मैनेजिंग एडिटर की हैसियत में हैं. सो, उनके अधीन जिन जिन ने काम किया या जिन जिन की काम करने की चाहत है, वे सब लिख रहे हैं. लोग लिखेंगे भी क्या, तारीफ और भरपूर तारीफ. पर एक शख्स ने अजीत अंजुम के बारे में छोटा लिखा लेकिन तगड़ा लिखा. वो हैं आशुतोष. एक चैनल के मैनेजिंग एडिटर रहे आशुतोष अब आम आदमी पार्टी के बड़े नेता हैं. आशुतोष ने ट्वीट किया है कि: ”मेरे एक मित्र हैं। अजीत अंजुम। उनके पागलपन और जुनून का मैं दीवाना हूं। एक दो दिन से फिर बौराये हुए हैं।”

इस ट्वीट का लोग अलग-अलग अर्थ निकाल रहे हैं. कोई कह रहा है कि इस ट्वीट के जरिए आशुतोष ने अजीत अंजुम के सनकी और अनप्रडेक्टबल पर्सनाल्टी की तरफ इशारा किया है जो कभी भी कुछ भी कह कर सकता है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि आशुतोष ने अजीत अंजुम के उस गुण (या अवगुण?) की तरफ इशारा किया है जिसके तहत अजीत अंजुम जो भी करते हैं उसे लगातार और जुनून-पागलपन की हद तक करते हैं. आजकल टीवी का काम नहीं है तो फुल टाइम खुद के प्रचार-प्रसार में लगे जुटे हैं. भांति भांति से अपनी तारीफ खुद कर करा रहे हैं, अपने मुंह मियां मिट्ठू के अंदाज में.

अजीत अंजुम को एक जमाने में अपने घर शेल्टर दे चुके और राजीव शुक्ल / अनुराधा प्रसाद से मिलवाने में मदद कर चुके एक पत्रकार का कहना है कि इस आदमी ने आगे बढ़ने और बड़े पद पर पहुंचने के बाद जो ढेर सारी किस्से संस्मरण लिखे, उसमें एक बार भी जिक्र नहीं किया कि उनके मुश्किल दिनों में फलाने आदमी ने ये-ये मदद की.

उस पत्रकार ने अपना नाम पहचान न बताने का अनुरोध किया.

फिलहाल तो आशुतोष के ट्वीट ने अजीत अंजुम के अतीतजीवी फेसबुकी अभियान को एक हलका झटका तो दिया ही है.

इसे भी पढ़ सकते हैं…

जब से पता चला है कि Ajit Anjum सर ने न्यूज़24 छोड़ दिया है…

xxx

अजीत अंजुम ने न्यूज24 के साथियों को भेजी आखिरी लंबी-चौड़ी चिट्ठी (पढ़ें इनटरनल अलविदा मेल)

xxx

हर रास्ता किसी न किसी चौराहे की तरफ जाता है, जहां से दिशा बदलनी होती है, तो मैं भी दिशा बदल रहा हूं : अजीत अंजुम

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन