Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

काशी पत्रकार संघ और वाराणसी प्रेस क्लब चुनाव : न्यूज़ नेशन के कैमरामैन विपिन सिंह के ऑफिस से फोन कराकर उनका नाम वापसी कराया गया!

वाराणसी । वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। न्यूज़ नेशन के कैमरामैन विपिन सिंह के ऑफिस से फोन कराकर उनका नाम वापसी कराया गया, ऐसी चर्चा है।

काशी पत्रकार संघ और वाराणसी प्रेस क्लब के द्विवार्षिक चुनाव 2023-2024 के लिए 3 अप्रैल को नामांकन वापसी के बाद संघ के 18 पदों के लिए कुल 42 प्रत्याशी मैदान में रह गये हैं।

वाराणसी प्रेस क्लब के चुनाव के लिए नामांकन वापसी के बाद 10 पदों के लिए कुल 14 प्रत्याशी मैदान में रह गये हैं।

निर्वाचन अधिकारी कृष्णदेव नारायण राय के अनुसार काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष (एक पद) बी. बी. यादव, डॉ. अत्रि भारद्वाज, राजनाथ तिवारी व अजय कुमार राय, उपाध्यक्ष (तीन पद) इदरीस अहमद, उमेश गुप्ता, संजय प्रसाद सिंह, सुशील कुमार मिश्र, जय नारायण मिश्र, डॉ. लोकनाथ पाण्डेय, आलोक मालवीय व सुरेन्द्र नारायण तिवारी, महामंत्री (एक पद) अखिलेश मिश्र, डॉ. नागेन्द्र पाठक, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, रामात्मा श्रीवास्तव व वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, मंत्री (दो पद) अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद अशफाक सिद्दीकी, सुनील शुक्ला व आलोक कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष (एक पद) जय प्रकाश श्रीवास्तव व पंकज त्रिपाठी, सदस्य कार्यसमिति (दस पद) विनय कुमार सिंह, अरविन्द कुमार, उजैर खान, राकेश सिंह, राजेश सेठ, छवि किशोर मिश्र, अजय कुमार पाण्डेय, राधेश्याम कमल, आनन्द कुमार मौर्य, मोहम्मद रफतउद्दीन फरीदी, राजेश यादव, राजेश राय, अनिल कुमार, मोहम्मद जावेद, अरुण कुमार सिंह, अजय कृष्ण चतुर्वेदी, कैलाश यादव, जगधारी व विमलेश कुमार चतुर्वेदी प्रत्याशी हैं।

वाराणसी प्रेस क्लब के अध्यक्ष (एक पद ) अरुण मिश्र, उपाध्यक्ष (एक पद ) अमित शर्मा व संजय गुप्ता, मंत्री (एक पद) विनय शंकर सिंह व रवीन्द्र कुमार पाठक, संयुक्त मंत्री (एक पद) देव कुमार केशरी व पंकज कुमार मिश्र, कोषाध्यक्ष (एक पद) रौशन कुमार जायसवाल व संदीप गुप्ता, प्रबंध समिति सदस्य (पांच पद) रवि प्रकाश सिंह, मुन्ना लाल साहनी, राजू सिंह दुआ, हरि बाबू श्रीवास्तव व अभिषेक सिंह प्रत्याशी हैं। संघ व प्रेस क्लब प्रत्याशियों की अंतिम सूची संघ के सूचना पट पर प्रदर्शित है।

संघ व क्लब के द्विवार्षिक चुनाव के लिए मतदान 09 अप्रैल, 2023 को पराड़कर स्मृति भवन में पूर्वाह्न 09 बजे से अपराह्न 03 बजे तक होगा। मतगणना दूसरे दिन 10 अप्रैल, 2023 को पूर्वाह्न 11 बजे से होगी। मतगणना समाप्ति के पश्चात परिणाम की घोषणा की जायेगी ।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन