Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

मृणाल पांडेय सवाल उठाने वालों को ब्लॉक क्यों कर देती हैं?

हर्ष कुमार-

जीवन भर कांग्रेस का यशगान करती रही और बिरला जी कृपा से हिंदुस्तान की संपादक रही मृणाल पांडे जी ने मुझे twitter पर ब्लॉक कर दिया है।

इसकी वजह यह रही कि मैंने कुछ माह पहले उनके बारे में एक वीडियो बनाया था। उन्होंने इंडिया टुडे की आलोचना की थी और मैंने पांडे जी की। दुनियाभर को अपने लेखों व ट्वीट्स से ज्ञान देने वाली मृणाल जी की सहिष्णुता भी सामने आ गई है। वो वीडियो फिर से शेयर कर रहा हूं।

India Today को शर्मनाक कहने वाली महान संपादक Mrinal Pande का सच भी तो जानिए

https://youtube.com/live/xmPAFbswjMo?feature=share


अभिषेक उपाध्याय-

माननीया, स्वयं चलकर मेरी टाइमलाइन पर आयीं थीं। तुलसी के हवाले से कटाक्ष किया, मैंने तुलसी की विनयपत्रिका से विनम्रता उधार लेकर पूरे सम्मान से उत्तर दिया। संवाद का लोकतंत्र अभी दिल्ली के रामलीला मैदान पहुँचा ही था कि माननीया इमरजेंसी लगाकर चली गयीं। ये भी तय है कि जल्दी ही देश में सहिष्णुता की कमी पर आयोजित किसी सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि नज़र आएंगी!!

रवि प्रशांत– पांडे जी की आदत यही है। ये किसी के पोस्ट में घूस जाती हैं। फिर ट्वीट करती हैं और जब सामने से करारा जवाब मिलता है तो ब्लॉक कर देती हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन