Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मस्क के एक टिक ने बीबीसी की इज्जत उतार दी!

ट्विटर का पहाड़ और ऊंट जैसा बीबीसी…

मस्क मुझे इसीलिए पसंद है कि बंदा सच कहने में डरता नहीं। जिस चैट जीपीटी को पहले संभाला अब उसी को रोकने के लिए मुहिम चला रहा है, अब सबसे नया पंगा भाई ने बीबीसी से लिया है। सरकार से पैसा लेकर चलने वाला बता कर मस्क ने बीबीसी को उसी स्तर का टैग दे दिया बीबीसी रो रहा है कि हम सरकारी पैसा नहीं लेते हमें तो ब्रिटेन की लाइसेंस फी से पैसा मिलता है मानो वह सरकारी पैसा न हो। इस चक्कर में बीबीसी का झूठ और ज्यादा खुल कर सामने आ गया कि उसको सरकार ने अलग से भी पैसा दिया है और लाइसेंस वाला पैसा भी सरकारी तो है ही।

बीबीसी खुद को स्वतंत्र करार देने की गुहार लगा रहा है और मस्क बाबू परतें उधेड़ कर सामने रख रहे हैं कि बीबीसी ब्रिटिश सरकार और राजशाही का चाकर भर है। यह जो दुनिया भर में लोकतंत्र का ढोल पीटता है वह अपने आका राजा रानी के लिए “लॉन्ग लिव द क्वीन” (अब किंग) गाता रहता है।

दुनिया भर में हर तरह की खबरें चलाता है लेकिन राज परिवार के खिलाफ बोलते इसकी जुबान लरजती है। लंबे समय तक बीबीसी ने निरपेक्ष होने का भुलावा दुनिया को दिया लेकिन अब वो दिन आ गए हैं जब ट्विटर जैसे सोशल मीडिया का मुखिया खुल कर बीबीसी के कपड़े उतार देता है और ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग सर्विस जैसे नाम वाला कथित निष्पक्ष मीडिया संस्थान सिवा रोने धोने के कुछ नहीं कर पाता।

मस्क का जो सोशल मीडिया प्लेटफार्म है वह कई देशों की जनसंख्या से भी कहीं ज्यादा बड़ा है और जब वे बीबीसी की इस तरह निपटारा करते हैं तो उसका असर दूर तक जाता है। पिछले दिनों टैक्स चोरी को लेकर भारत में जो फजीहत बीबीसी की हुई थी उसे पूरी दुनिया में वह ज्यादती की तरह पेश करना चाहता था लेकिन मस्क के एक टिक ने बीबीसी की इज्जत उतार दी है और निष्पक्ष होने की पोल भी इसके साथ ही खुल गई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Iqbal hindustani

    April 12, 2023 at 12:22 pm

    पत्रकार राजेन्द्र माथुर वाली पोस्ट में कुछ मैटर बहुत जगह रिपीट हो रहा है। प्लीज़ चैक कीजिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन