Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

विजय रावत की नई पारी

विजय रावत ने अपनी नई पारी मंजरी फाउंडेशन के साथ शुरू कर दी है. जहां उनको हेड – स्ट्रैटजिक कम्यूनिकेशन एंड नेटवर्किंग बनाया गया है. वैसे जनवरी में ही उन्होंने तीन महीने के एसाइनमेंट पर मंजरी फाउंडेशन ज्वाइन कर लिया था लेकिन एक अप्रैल से पूरी तरह से उन्होंने मंजरी फाउंडेशन की कोर टीम के सदस्य के तौर पर काम करना शुरू कर दिया है.

यही नहीं जल्द ही मंजरी फाउंडेशन ऑनलाइन रेडियो लांच करने जा रही है जिसकी पूरी कमान विजय रावत को सौंपी गई है और इसकी तैयारियां भी पूरी कर ली गई है और इंटरव्यू भी शुरू हो चुके है.

मंजरी फाउंडेशन ज्वाइन करने से पहले विजय रावत जी मीडिया में बतौर मल्टीमीडिया हेड कार्यरत्त थे जहां से उन्होंने दिसबंर में ही इस्तीफा दे दिया था. जी से पहले ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन में भी वो कार्य कर चुके है जो कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिखी पुस्तक ‘मन की बात’ और ‘एग्जाम वार्रियर्स’ का टेक्नोलॉजी पार्टनर भी है.

साथ ही विजय रावत इंडिया न्यूज हरियाणा और जनसंदेश टीवी में आउटपुट हेड भी रह चुके है और बॉलीवुड चैनल लहरें बतौर सीनियर प्रोड्यूसर काम कर चुके है. इसके अलावा सहारा टीवी और ईटीवी में भी वो काम कर चुके हैं.

विजय रावत ने अपनी मास्टर डिग्री ब्राडकास्ट जर्नलिज्म में माखनलाल चतुर्वेदी से की है और बेचलर डिग्री जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में दिल्ली विश्वविद्यालय से की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन