Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एबीपी से अब तक 40 लोगों को कार्यमुक्त किया गया है, देखें लिस्ट

गुरुवार रात से एबीपी से लोगों को निकालने का सिलसिला शुरू हुआ. सबसे पहले अखिलेश राय और फिर नीतीश राय को बुलाकर कार्ड जमा करवाया गया और सीधे घर जाने को कह दिया.

शुक्रवार सुबह से असाइनमेंट और आउटपुट के लोगों को बुलाया जाने लगा। आउटपुट हेड अरुण नौटियाल को बुलाने एचआर से आया और उन्हें लेकर गया। फिर कहा कि आप कार्ड जमा करके सीधे चले जाइए। उन्होंने कहा कि मेरी किताबें हैं और मुझे लेने जाना है। एचआर ने कहा कि हम घर भिजवा देगें। फिर भी वो नीचे आए और पल भर में न्यूज़रूम को ये पता लग गया। सब आकर उनके पास रोने लगे।

एचआर ने उन्हें फिर ऊपर बुलाकर कहा कि तमाशा हो गया है आप ऐसा मत करिए। किसी से मत मिलिए फिर भी वो नीचे आए साथ में दो गार्ड और रिसेप्शनिस्ट थी। सामान पैक हुआ पूरा हुजूम उन्हें छोड़ने गया।

ऑफिस का ये माहौल है कि अजय नेगी जो संपादक के पीए हैं वो जिनके पास गए उनकी नौकरी जा रही है। एक वीडियो एडिटर को चिट्ठी मिली तो उसे चक्कर आ गए। सभी कह रहे हैं कि लिस्ट कितनी लंबी है किसी को नहीं पता और नौकरी कितनी करनी है ये भी किसी तो नहीं पता।

सबसे उनकी शिफ़्ट करवाकर चिट्ठी पकड़ाई जा रही है अपूर्व श्रीवास्तव को रात 9 बजे बुलाया गया तब सबको कंसल्टैंट का लेटर दिया जा रहा था लेकिन उन्हें अचानक विदा कर दिया गया।

अब तक का लिस्ट ये है-

अरुण नौटियाल
सत्येंद्र राय
प्रणय
आदर्श झा
अपूर्व श्रीवास्तव
रश्मि पुंडीर
अखिलेश राय
नीतीश राय
रघुवीर रिचार्या
अनिमेष
ख़ुशबू
विनय श्री
यशोवर्धन
इस्तकाम पांडे
सुधीर
अपर्णा
अश्वनी
श्रुति
अरुण प्रकाश
विजय
गिरीश
नीरज
अभिषेक रावत
अजय दुबे
धर्मेंद्र सिंह
मृत्युंजय
धीरज मिश्रा

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. शैलेश श्रीवास्तव

    June 25, 2023 at 9:11 pm

    यह एबीपी समूह की पुरानी पद्दति है इस समूह ने बहुत से घर परिवार बर्बाद किये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन