Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

रेलवे प्लेटफार्म पर गाड़ी दौड़ाने वाला मंत्री सुरक्षित, ड्राइवर (वो भी अज्ञात) पर फूटा ठीकरा! देखें संपूर्ण वीडियो

लखनऊ : पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के ड्राइवर पर केस दर्ज। चारबाग रेलवे स्टेशन के रैंप पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने दर्ज कराया मुकदमा। RPF ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत दर्ज किया केस।

मंत्री जी को पकड़नी थी ट्रेन, लखनऊ रेलवे स्‍टेशन के एस्केलेटर तक पहुंचा दी कार, यात्री हैरान!

घटना लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन की है. यूपी के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह को लखनऊ से बरेली जाना था. उनकी ट्रेन प्लेटफ़ॉर्म नंबर 4 पर आने वाली थी. ऐसे में मंत्री की कार को सीधे प्लेटफार्म नंबर 1 से सटे एस्केलेटर तक ले जाया गया. इसके लिए कार को दिव्यांग के लिए बने रैम्प में चढ़ाकर एस्केलेटर तक पहुंचा दिया गया.

जब हल्ला हुआ, सपा नेता अखिलेश यादव ने ट्वीट किया तब जाकर ख़ानापूर्ति के लिए ड्राइवर, वो भी अज्ञात, पर केस दर्ज कर लिया गया। भौकाली मंत्री जी को साफ़ बचा लिया गया।

पूरा वीडियो देखने के लिए इस एफबी लिंक पर क्लिक करें-

https://fb.watch/mDmGUncjIf/?mibextid=BKVZaU

देखें मूल खबर-

योगी के इस भौकाली मंत्री ने रेलवे प्लेटफार्म पर दौड़ा दी कार! https://www.bhadas4media.com/mantri-dharmpal-singh-ki-harkat/

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन