Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक उपाध्याय ने ब्रेक की बड़ी खबर… राजा भैया, भानवी सिंह और कोलकाता की वो टीवी पत्रकार…

अभिषेक उपाध्याय-

ABP News Big Exclusive- राजा भैया, भानवी सिंह और कोलकाता की वो टीवी पत्रकार! अवैध संबंध, मारपीट, फ़ायरिंग और सबसे ख़तरनाक तो….

ABP News के पास जरूरी तस्वीरें, व्हाट्सअप चैट, मैसेज और दस्तावेज

भानवी सिंह ने कोर्ट में बताया कि राजा भैया के कोलकाता की एक टीवी पत्रकार से अवैध रिश्ते

इ्न्हीं रिश्तों के चलते भानवी सिंह को तलाक दे रहे राजा भैया

पहली बार सामने आयीं राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह

ABP News से बातचीत में कहा “तलाक़ कभी नहीं दूँगी।

एबीपी न्यूज के पास राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के कोर्ट में दाखिल किए जवाब की कॉपी।

इस जवाब में कई चौंकाने वाले खुलासे

भानवी सिंह को 20 अप्रैल 2015 को हुई कोलकाता की टीवी पत्रकार से राजा भैया के इन अवैध रिश्तों की जानकारी

भानवी सिंह के हाथ लगीं राजा भैया और कोलकाता की उस टीवी पत्रकार की कई आपत्तिजनक तस्वीरें और मैसेज

विरोध करने पर राजा भैया ने भानवी सिंह को बुरी तरह पीटा भानवी सिंह के सर और सीने में चोटें आईं, सर से ब्लीडिंग हुई, पसलियाँ में फ्रैक्चर हुआ

उन्हें लखनऊ के मेयो अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।

राजा भैया की रिपुटेशन की खातिर वहां झूठ बोला गया कि वे बाथरूम में गिर गई हैं। राजा भैया ने उन्हें दो घंटे में ही डिस्चार्ज करा लिया ताकि बात फैलने न पाए, जबकि वे सीरियस थीं।

कोलकाता की उस टीवी पत्रकार की खातिर राजा भैया ने भानवी सिंह पर चलाई गोली, बाल बाल बचीं भानवी सिंह और उनकी बेटी। 21 मई 2016 को रात 2 बजे राजा भैया ने भानवी सिंह को अपने कमरे में बुलाया। टीवी पत्रकार उस समय राजा के साथ वीडियो कॉल पर थी। राजा भैया ने टीवी पत्रकार को दिखाते हुए भानवी सिंह को भद्दी भद्दी गालियाँ दीं। फिर अपनी पिस्टल निकाली। फिर ये कहते हुए कि, “ये अब हमने पिस्टल उठाई। अब हमने गोली डाली। अब हमने इसे उठाया।”– राजा ने फिर उन्हें निशाना बनाते हुए बग़ल के दरवाजे पर फ़ायर किया। जैसे ही उन्होंने फायर किया उनकी छोटी बेटी ने दरवाज़ा खोला। वह माँ की चीख सुनकर दौड़ी थी। वह बाल बाल बची।

पोटा के तहत हुई गिरफ्तार के दौरान जेल के भीतर राजा भैया अपनी धार्मिक किताब में दूसरी लड़कियों की तस्वीरें रखते थे।

राजा भैया ने भानवी सिंह की कंपनी में हेराफेरी की। ज्वाइंट खाते में जमा रकम को अपने खाते में ट्रांसफर किया। भानवी सिंह के फर्जी सिगनेचर कराकर धोखे से उन्हें डायरेक्टर के पद से हटाया।

साल 2015 से भानवी को एक भी पैसा नही दिया है राजा भैया ने, जबकि कोलकाता की उस टीवी पत्रकार को रोलेक्स की घड़ियां भेंट करते हैं राजा भैया

और भी कई विस्फोटक खुलासे, इस पूरी रिपोर्ट में।

एक के बाद दो बेटियाँ होने पर अपनी पत्नी भानवी सिंह पर बुरी तरह भड़के राजा भैया। बेटे का दबाव बनाया। मजबूरी में भानवी सिंह को मुंबई के मालपानी क्लीनिक में इलाज कराना पड़ा। इसके बाद उनके दो बेटे हुए।

मुंबई में इस इलाज के दौरान मुंबई के डांस बारों में समय बिताते थे राजा भैया।

देखें संबंधित खबरें-

https://youtu.be/dC15Ok_fHbs?si=FFKzstpxq0V-B0RU

https://youtu.be/JLy5_1gOdCw?si=XU1oOc18p66HoOta

https://youtu.be/dC15Ok_fHbs?si=FFKzstpxq0V-B0RU
https://youtu.be/JLy5_1gOdCw?si=XU1oOc18p66HoOta
Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन