Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सोनभद्र के सुभाष पांडेय और वाराणसी के गोविंद तिवारी के बारे में सूचनाएं

सोनभद्र जिले के युवा पत्रकार सुभाष पांडेय ने स्वराज एक्सप्रेस एसएमबीसी को अलविदा कह दिया है. वजह है 15 अगस्त पर विज्ञापन न दे पाना. सुभाष पांडेय ने सोनभद्र जिले में लोकल अखबारों और पोर्टल से मीडिया में अपने करियर की शुरुवात की थी. इसके बाद वो APN News, India Voice, ANB News, HNN, Raftaar Media , Swaraj Express SMBC जैसे चैनलों में काम किया. सुभाष पांडेय की जिले में तेजतर्रार रिपोर्टर की छवि है. चर्चा है कि छोटे से ब्रेक के बाद वे किसी बड़े मीडिया संस्थान से नई पारी की शुरुआत करेंगे.

वरिष्ठ पत्रकार गोविंद तिवारी ने राष्ट्रीय न्यूज़ सर्विस एजेंसी (आरएनआई) के साथ अपना नया सफर शुरू किया है। उन्होंने आर एन आई टीम में बतौर वाराणसी ब्यूरो चीफ के पद पर जॉइन किया है। गोविंद तिवारी को मीडिया में काम करने का 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। गोविंद तिवारी ने हाल ही में टीवी9 भारतवर्ष ज्वाइन किया था। उसके पहले वह एक हिंदी वेब दैनिक भारत समाचार में कार्यरत थे। साल 2015 में दैनिक जागरण गाजीपुर जिले के जंगीपुर में स्ट्रिंगर के तौर अपने करियर की शुरुआत की। उसके बाद 2016 से 2019 तक अमर उजाला गाजीपुर में रिपोर्टर के तौर पर काम किया। न्यूज़ 1 इंडिया गाजीपुर रिपोर्टर के तौर पर भी लगभग 1 साल जिम्मेदारी निभाने का काम किया।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन