Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार विनीता को यादव होने पर बेइज्जत किया जा रहा, भावुक वीडियो किया शेयर

मदन मोहन सोनी-

जानी मानी पत्रकार और डिजिटल न्यूज चैनल न्यूज नशा की संपादक विनीता यादव सोशल मीडिया पर अपने विरुद्ध हो रही जातिवादी कमेंट्स से दुखी हैं।

दरअसल विनीता यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सुरंग के भीतर फंसे मजदूरों को लेकर एक पोस्ट किया था। इसके बाद से उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जाने लगा। पोस्ट पर आए अधिकांश कमेंट नकारात्मक के साथ साथ घोर जातिवादी थे।

इसके बाद विनीता यादव ने एक वीडियो जारी कर बताया कि किस तरह से उन्हें जातिवादी कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है। विनीता ने कहा कि उन्होंने एक पत्रकार होने के नाते सिर्फ सरकार से सवाल किया था। लोगों ने उनकी यादव जाति को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

विनीता ने कहा कि मैंने जाति, धर्म देखकर कभी एकतरफा बात नहीं की। हमेशा सही को सही और गलत को गलत कहा है लेकिन लोग मेरी जाति को निशाना बना रहे हैं। मुझे दूध बेचने के लिए कहा जा रहा है। ये कहते हुए विनीता भावुक हो जाती हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन