Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

पत्रकार अमित सूरी के निधन पर ऋषिकेश प्रेस क्लब ने जताया शोक!

ऋषिकेश के पत्रकार अमित सूरी का आज मंगलवार सुबह निधन हो गया. 50 वर्षीय पत्रकार अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं.

बताया जा रहा है कि सोमवार 15 जनवरी की रात उनकी तबियत बिगड़ी और मंगलवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली. सूरी के निधन पर पत्रकार जगत में शोक की लहर है.

निधन की जानकारी मिलते ही पत्रकार और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग उनके हरिद्वार स्थित आवास पहुंचे. वहीं ऋषिकेश प्रेस क्लब की तरफ से उनके निधन पर शोक व्यक्त किया गया है.

प्रेस क्लब के संस्थापक हरीश तिवारी, अध्यक्ष दुर्गा नौटियाल, महामंत्री विनय पांडेय, पूर्व अध्यक्ष सुदीप पंचभैया, वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा समेत सैकड़ों पत्रकारों की मौजूदगी में दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गई.

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. B4MTeam

    January 16, 2024 at 4:25 pm

    ओह, बहुत दुखद है ये खबर.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन