Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ईटीवी संवाददाता के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य ने पुलिस में शिकायत की

छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में ईटीवी संवाददाता की एक जनप्रतिनिधि ने पुलिस में शिकायत की है. कांकेर जिले के पखांजूर इलाके में जिला पंचायत के सदस्य सुप्रकाश मल्लिक को ईटीवी संवाददाता जीवानंद हालदार पर आरोप लगाया है कि उनसे पैसों की मांग की और न देने पर गाली गलौच करते हुए देख लेने की धमकी तक दे डाली. इस बाबत एक ऑडियो क्लिप भी सामने आया है.

सुप्रकाश मल्लिक ने बताया कि पिछले दिनों ईटीवी का संवाददाता जीवानंद हालदार अपने कुछ साथियों के साथ उनके पास आया और कहा कि उनके संपादक ने एक लाख रूपये मंगाया है. जब उन्होंने ईटीवी पत्रकार को अपने संपादक से बात कराने को कहा तो पत्रकार भड़क गया. जिला पंचायत सदस्य के मुताबिक घटना के वक्त लोगों ने गाली गलौच की. सुप्रकाश मल्लिक ने मामले की शिकायत कलेक्टर, उपपुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक से की है.

छत्तीसगढ़ से अंकुर तिवारी की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन