Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

मधेपुरा में दैनिक हिंदुस्तान के पत्रकार अभिमन्यु सिंह पर जानलेवा हमला

बिहार के मधेपुरा में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और जान पर खेलकर खबरें लाने वाले पत्रकारों पर भी अब जानलेवा हमले हो रहे हैं. पुलिसिया कार्यवाही कहीं से संतोषजनक नहीं है. मधेपुरा जिले के पुरैनी थानाक्षेत्र में एक पत्रकार पर जानलेवा हमला हुआ है. घटना में दैनिक हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार पर कुल्हाड़ी से वार किया गया है, जिसमें वे बुरी तरह जख्मी हो गए हैं.

मिली जानकारी के अनुसार उदाकिशुनगंज के पत्रकार अभिमन्यू सिंह सुबह करीब 7.30 बजे आलमनगर से उदाकिशुनगंज अपनी मोटरसायकिल से लौट रहे थे. उसी समय न्यू कड़ामा के पास न्यू कड़ामा का ही 52 वर्षीय नीलू झा नाम के व्यक्ति ने अभिमन्यु को हाथ देकर रुकवाया. अभिमन्यु की मोटरसायकिल रुकते ही नीलू झा ने अपने हाथ में मौजूद कुल्हाड़ी से इनके सर पर वार कर दिया. सर फटने से अभिमन्यु नीचे गिर गए तो नीलू झा ने कुल्हाड़ी से अभिमन्यू पर दूसरा वार किया, पर संयोग अच्छा था कि उसी समय कुल्हाड़ी का डंडा टूट गया. उसके बाद नीलू झा ने अभिमन्यु को खींच कर पास के जंगल में ले जाना चाहा पर ग्रामीणों के दौड़ने पर नीलू झा ने घायल अभिमन्यु के पॉकेट से 3600 रुपये निकाल लिया और भाग गया.

आलमनगर पीएचसी में पुलिस को दिए बयान के आधार पर पुलिस ने मामला पुरैनी थाना कांड संख्यां 90/14 के रूप में दर्ज कर लिया गया है. घटना के कारण का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पत्रकार अभिमन्यू सिंह दैनिक हिन्दुस्तान से जुड़े हैं. पत्रकार अभिमन्यु सिंह पर हमले की मधेपुरा प्रेस क्लब ने कड़ी निंदा की है. प्रेस क्लब के सदस्यों ने पत्रकारों की सुरक्षा की मांग करते हुए इस घटना के आरोपी की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग की है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन