Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

मैं APN News की एंकर नेहा शर्मा दुबे; ‘6 महीने की सैलरी नहीं मिली, MD ने ब्लॉक किया’

नोएडा। APN News चैनल में लंबे समय तक काम कर चुकीं एंकर नेहा शर्मा दुबे ने चैनल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नेहा का कहना है कि उन्होंने 7 साल तक APN News (नोएडा) में काम किया, लेकिन सितंबर 2025 में सेवाएं खत्म होने के बाद भी उनकी 6 महीने की सैलरी और अन्य बकाया राशि अब तक नहीं दी गई है।

नेहा शर्मा दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा —

“मैं नेहा दुबे, 7 साल APN News (Noida) में मैंने काम किया। सितंबर 2025 में मेरी सेवाएं खत्म हुईं, लेकिन मेरी 6 महीने की सैलरी और बाकी बकाया अब तक नहीं मिला। कॉल और मैसेज के बाद, MD ने मुझे ब्लॉक कर दिया।”

उन्होंने इस पोस्ट में APN News से जुड़े वरिष्ठ लोगों के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत के सुप्रीम कोर्ट को भी टैग किया है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

सोशल मीडिया पर बढ़ रहा समर्थन

नेहा दुबे का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ ही घंटों में इसे 95 हजार से ज्यादा बार देखा गया, सैकड़ों लोगों ने रीट्वीट किया और हजारों यूजर्स ने समर्थन में प्रतिक्रिया दी।

इसके बाद नेहा ने एक और पोस्ट करते हुए लोगों से अपील की —

“Please share more and more, request to all” यानी ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की गुज़ारिश।

मीडिया संस्थानों में बकाया वेतन का पुराना संकट

यह मामला एक बार फिर मीडिया इंडस्ट्री में सैलरी न मिलने और कर्मचारियों के शोषण के सवाल को सामने ले आया है। बीते वर्षों में कई डिजिटल और टीवी संस्थानों पर कर्मचारियों को महीनों तक वेतन न देने के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन ज़्यादातर मामलों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाती।

नेहा शर्मा दुबे का मामला इसलिए भी अहम है क्योंकि उन्होंने सीधे तौर पर मैनेजमेंट पर ब्लॉक करने और संवाद खत्म करने का आरोप लगाया है, जो किसी भी प्रोफेशनल संस्थान के लिए गंभीर नैतिक सवाल खड़े करता है।

अब देखना यह है कि APN News प्रबंधन इस आरोप पर क्या प्रतिक्रिया देता है और क्या नेहा दुबे को उनका बकाया वेतन मिल पाता है या यह मामला भी मीडिया जगत की लंबी शिकायतों की सूची में जुड़कर रह जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन