Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

गलगोटिया वालों ने संपूर्ण भारत का लवणेन भोज्यम कराकर माफी मांगी है! गलतीनामा देखें

चीन के रोबोट को अपना बताकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की किरकिरी कराने के बाद अब गलगोटिया यूनिवर्सिटी बैकफुट पर आ गई है। भारी आलोचना और सोशल मीडिया पर चौतरफा घिरने के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बाकायदा गलतीनामा जारी कर माफी मांग ली है। लेकिन इस माफी के साथ ही नया विवाद भी खड़ा हो गया है—आरोप है कि संस्थान ने अपनी साख बचाने के लिए प्रोफेसर नेहा सिंह को बलि का बकरा बनाते हुए सारा ठीकरा उन्हीं पर फोड़ दिया, जबकि पूरा मामला विश्वविद्यालय प्रबंधन और उसके पीआर तंत्र की मिलीभगत से रचा गया था।

आलोचकों का कहना है कि यह सिर्फ एक ‘माफी’ नहीं, बल्कि एक बड़े शैक्षणिक फर्जीवाड़े पर पर्दा डालने की कोशिश है, जिसमें चीनी AI रोबोट को भारतीय बताकर पेश किया गया और सरकारी तंत्र से लेकर राष्ट्रीय मीडिया तक को गुमराह किया गया।


शीतल पी सिंह-

Galgotia University के मालिकान साहेब के पुराने परिचितों में से हैं। 2019 में मोदी जी इन्हें देश की टाप यूनिवर्सिटी का ख़िताब दे चुके हैं। सबसे ऊपर लगी तस्वीर वही है।


आवेश तिवारी-

गलगोटिया विश्विद्यालय के मालिक सुनील गलगोटिया और उसके बेटे ध्रुव गलगोटिया का फर्जीवाड़ा एक नहीं है इसने ANI के साथ मिलकर अपने चाइनीज AI कुत्ते की विशेषता देश के सभी बड़ी प्लेटफार्म्स पर छपवा दी।

इसने सीएम योगी आदित्यनाथ को जो खुद सीएम होने के साथ साथ साइंस ग्रेजुएट हैं बता दिया कि हमने यूनिवर्सिटी में 100 से ज्यादा स्टार्टअप शुरू कर दिए हैं।


सौमित्र राय-

जैसा कि मैंने कुछ देर पहले बताया था–गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने नेहा सिंह को बलि का बकरा बनाकर माफ़ी मांग ली है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन