Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

दैनिक भास्कर भिलाई के पूर्व संपादक राज किशोर भगत का निधन

रायपुर में इलाज के दौरान वरिष्ठ पत्रकार राज किशोर भगत का निधन हो गया। दैनिक भास्कर के भिलाई संस्करण के पूर्व संपादक रहे भगत ने अपने करियर में ज़ी ग्रुप सहित कई प्रमुख संस्थानों में काम करते हुए पत्रकारिता के क्षेत्र में अहम योगदान दिया। उनके निधन से मीडिया जगत ने एक प्रतिबद्ध और मेहनती पत्रकार को खो दिया है।


माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी श्रद्धांजलि संदेश-

वरिष्ठ पत्रकार राज किशोर भगत

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के 2005-2007 बैच के छात्र रहे वरिष्ठ पत्रकार श्री राज किशोर भगत का आज रायपुर में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे दैनिक भास्कर के भिलाई संस्करण के संपादक रह चुके थे। इससे पहले उन्होंने लंबे समय तक दिल्ली में जी ग्रुप में अपनी सेवाएं दीं और पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

करीब एक वर्ष पूर्व ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित होने के बाद उन्होंने सक्रिय पत्रकारिता से दूरी बना ली थी। उनके असामयिक निधन से पत्रकारिता जगत ने एक समर्पित और कर्मठ साथी को खो दिया है।

जन्मस्थान, गांव डुमरकोना, जिला जशपुर से निकल कर पत्रकारिता के अध्ययन के लिए एमसीयू और पत्रकारीय व्यवसाय में अपनी पहचान बनाने के लिए पूरी संजीदगी और परिश्रम से कार्य किया। उनके परिवार में उनकी दो बहने हैं।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें। भावभीनी श्रद्धांजलि।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन