Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

उगाही के आरोपों को लेकर “इंडिया अहेड” प्रबंधन का आया बयान- नागेंद्र और दानिश हटाए जा चुके हैं!

‘भड़ास 4 मीडिया’ पर ‘इंडिया अहेड पर यूपी के रिपोर्टरों से 5 लाख रुपये की वसूली का आरोप, देखें स्क्रीनशॉट’ शीर्षक से प्रकाशित खबर का इंडिया अहेड ने संज्ञान लिया है।

इंडिया अहेड स्पष्ट करता है कि उत्तर प्रदेश ब्यूरो की कमान संभाल रहे नागेंद्र प्रताप सिंह और दानिश वारसी को चैनल प्रबंधन द्वारा लगभग दो महीने पहले ही उत्तर प्रदेश ब्यूरो से हटा दिया गया था। इसका प्रमाण संबंधित ईमेल स्क्रीनशॉट में भी उपलब्ध है।

WhatsApp chat screen showing two forwarded PDF documents from Arya Sir, with the date Thu, 28 May visible at the top and the file names CANCELLATION DANISH WARSI.pdf and CANCELLATION NAGENDRA PRAT… on the cards.

वर्तमान समय में नागेंद्र प्रताप सिंह और दानिश वारसी का इंडिया अहेड अथवा उसके उत्तर प्रदेश ब्यूरो से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है। साथ ही, चैनल की छवि धूमिल करने एवं चैनल के नाम का कथित दुरुपयोग किए जाने के संबंध में इंडिया अहेड प्रबंधन द्वारा नागेंद्र प्रताप सिंह और दानिश वारसी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

इंडिया अहेड यह भी स्पष्ट करता है कि चैनल से संवाददाता, रिपोर्टर, स्ट्रिंगर अथवा किसी भी अन्य पद पर जुड़ने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता है। चैनल किसी भी व्यक्ति से नियुक्ति, संबद्धता अथवा किसी अन्य उद्देश्य के लिए धनराशि की मांग नहीं करता।

इंडिया अहेड निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध है तथा खबरों में सत्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करता।

Email screenshot: subject 'Immediate Termination of Appointment as Resident Editor (Uttar Pradesh)' from Bright Byte Media, showing a formal termination letter.
Official letter on India Ahead letterhead informing cancellation of accreditation for Mr. Nagendra Pratap Singh from India Ahead (dated 27/05/2026).
Formal India Ahead letter canceling Mr. Danish Warsi's accreditation; addressed to UP Information & Public Relations, with official seal and signature.

मूल खबर-

इंडिया अहेड न्यूज़ पर यूपी के रिपोर्टरों से 5 लाख रुपये की वसूली का आरोप, देखें स्क्रीनशॉट https://www.bhadas4media.com/india-ahead-news-vasooli-up-reporters/

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन