Connect with us

Hi, what are you looking for?

आयोजन

वरिष्ठ पत्रकार योगेश कुमार गोयल को मिलेगा ‘राष्ट्रीय मीडिया अकादमी सम्मान’

पंजाब कला साहित्य अकादमी ने वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित सम्मानों की घोषणा की, 22 नवंबर को जालंधर में होगा सम्मान समारोह

Close-up portrait of a man with short dark hair and light stubble, wearing a dark collared shirt, against a bright yellow background.

नई दिल्ली/जालंधर। वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक योगेश कुमार गोयल को पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में उनके साढ़े तीन दशक से अधिक के योगदान के लिए वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय मीडिया अकादमी सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। पंजाब कला साहित्य अकादमी ने वर्ष 2026 के अपने प्रतिष्ठित सम्मानों की घोषणा करते हुए उनके नाम का चयन किया है।

अकादमी के निदेशक डॉ. जगदीप सिंह एवं अध्यक्ष सिमर सदोष ने इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की। आगामी 22 नवंबर को जालंधर में आयोजित होने वाले अकादमी के 30वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में योगेश कुमार गोयल को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

अकादमी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए दो अन्य वरिष्ठ पत्रकारों को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया है। दैनिक जागरण, जालंधर के न्यूज एडिटर हृदय नारायण मिश्रा को ‘राष्ट्रीय पत्रकारिता श्रेष्ठि सम्मान’ तथा पंजाबी जागरण, जालंधर के एडिटर इन्द्रप्रीत सिंह को ‘राष्ट्रीय शिरोमणि पत्रकारिता सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। वहीं, कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिन्द्र सिंह को ‘राष्ट्रीय शौर्य सम्मान’ से अलंकृत किया जाएगा।

36 वर्षों से पत्रकारिता और साहित्य में सक्रिय हैं योगेश गोयल

योगेश कुमार गोयल पिछले 36 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय हैं। तथ्यपरक लेखन, गंभीर अध्ययन और विचारपरक दृष्टिकोण उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषताएं मानी जाती हैं। देश के अनेक प्रमुख समाचारपत्रों और पत्रिकाओं में उनके लेख नियमित रूप से प्रकाशित होते रहे हैं।

पत्रकारिता के साथ-साथ साहित्य-सृजन में भी उनकी उल्लेखनीय भागीदारी रही है। उनकी अब तक सात पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इनमें से चार पुस्तकों को हिंदी अकादमी, दिल्ली और हरियाणा साहित्य अकादमी की ओर से आर्थिक अनुदान एवं प्रोत्साहन भी प्राप्त हुआ है।

पंजाब कला साहित्य अकादमी के पदाधिकारियों के अनुसार, योगेश कुमार गोयल का चयन हिंदी पत्रकारिता, साहित्यिक योगदान, सामाजिक चेतना और विचारपरक लेखन के प्रति उनकी दीर्घकालीन प्रतिबद्धता को सम्मान देने के उद्देश्य से किया गया है।

22 नवंबर को जालंधर में होने वाले समारोह में पत्रकारिता, साहित्य और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली अन्य विभूतियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Hindi poster announcing the 30th annual distribution ceremony with listed dignitaries, speakers, and organizers.
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन