Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

टीवी डिबेट में बिना मानदेय नहीं जाता, पैसे देकर कोई अपनी बात नहीं कहलवा सकता: हर्षवर्धन त्रिपाठी

एक्स पर ग्रोक के जवाब में नाम आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने साफ कहा कि वे टीवी चैनलों पर बिना मानदेय के नहीं जाते, लेकिन राशि देकर कोई उनसे अपनी बात नहीं कहलवा सकता।

वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी

हर्षवर्धन त्रिपाठी-

कुछ दिनों पहले हमारे सामाजिक परिवार के एक सदस्य ने सुबह-सुबह यह स्क्रीनशॉट भेजा था कि आपके बारे में यह चल रहा है। आज ध्यान में आया तो स्पष्टता कर देता हूँ।

एक्स पर ग्रोक का जवाब: कई स्वतंत्र वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक चैनलों से टोकन फीस लेते हैं, हर्षवर्धन त्रिपाठी का भी जिक्र
एक्स पर ग्रोक का वह जवाब जिसमें हर्षवर्धन त्रिपाठी का नाम आया

यह बात तो मैं न जाने कितनी बार स्पष्ट कर चुका हूँ कि टीवी चैनलों पर बिना मानदेय के मैं नहीं जाता। कई टीवी चैनलों पर कम मानदेय की वजह से नहीं भी जाता और कार्यक्रमों में भी बिना सम्मानजनक धनराशि के नहीं जाता। जिसे नहीं बुलाना होगा, नहीं बुलाएगा।

कमाल की बात यह भी होती है कि लाखों रुपये खर्च करके आयोजन करने वालों को भी मुख्य वक्ता और मुख्य अतिथि के लिए सम्मान राशि देने का ध्यान नहीं रहता। टीवी चैनल, समाचार पत्र या कहीं भी काम कर रहे लोग मुफ्त में काम करते हैं क्या?

एक और आवश्यक बात- मैं अपनी बात कहने के लिए जाता हूँ और अपनी बात ही कहता हूँ। किसी को यह भ्रम हो कि राशि देकर अपनी बात कहलवा लेगा तो यह असंभव है।

अब मुझे लगता है कि दोबारा ग्रोक को इसके लिए परेशान करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। आपको मुझे सुनना है तो ससम्मान बुलाइए, हम अवश्य आएँगे। किसी सामाजिक कार्य के लिए कई बार बिना राशि के भी जाते हैं, लेकिन वह अपवाद ही रहे तो बेहतर। धन्यवाद।


इसे भी पढ़ें—

लिफाफा मिला कि नहीं? हर्षवर्धन त्रिपाठी का जवाब पढ़िए!

वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी के यूट्यूब चैनल की कहानी, दर्शकों की संख्या भी देखिए

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास