Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कारोबार जगत की टाप टेन सबसे शक्तिशाली महिलाओं में एचटी मीडिया की चेयरपर्सन शोभना भरतिया भी

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मुखिया अरुंधती भट्टाचार्य को भारत में कारोबार जगत की सबसे शक्तिशाली महिला करार दिया गया है। फॉर्च्यून पत्रिका ने 50 सर्वाधिक शक्तिशाली कारोबारी महिलाओं की सूची में आईसीआईसीआई बैंक की चंदा कोचर को दूसरे और  एक्सिस बैंक की शिखा शर्मा को तीसरे पायदान पर रखा है। सूची में कम से कम आठ नए नाम शामिल हुए हैं। भट्टाचार्य को पहला स्थान डूबे कर्जों के खिलाफ उनके अथक प्रयासों को देखते हुए मिला है। लगभग एक वर्ष पूर्व कार्यभार संभालने  के बाद उन्होंने परिसंपत्तियों की गुणवत्ता में सुधार करने के साथ लागत में कटौती और बैंक में नई पूंजी लाने का काम किया है। यह भी  महत्वपूर्ण है कि एसबीआई के विदेश में 190 कार्यालय, 1.9 लाख करोड़ का बाजार पूंजीकरण और 222033 कर्मचारी हैं।

ये शक्तिशाली महिलाएं बैंकिंग, वित्त, हेल्थकेयर, मीडिया, फैशन और मनोरंजन जैसे विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती हैं। नए नामों में  शहनाज गु्रप की संस्थापक शहनाज हुसैन, आइसीआइसीआइ होलसेल बैंकिंग की प्रेसीडेंट जरीन दारूवाला, आईएल एंड एफएस  इंवेस्टमेंट मैनेजर्स की सीईओ और ईडी अर्चना हिंगोरानी, मैनेजमेंट कंसेल्टेंट की स्वतंत्र निदेशक इरीना विट्टल, कलारी कैपिटल की  एमडी वाणी कोला और जिपडायल की एमडी वलेरी वैगनर शामिल हैं। शीर्ष के अन्य दस नामों में एजेडबी पार्टनर्स की सह-संस्थापक जिया मोदी, टीएएफई की सीईओ मल्लिका श्रीनिवासन, केपजेमिनी  इंडिया की सीईओ अरुणा जयंती, अपोलो हॉस्पिटल एंटरप्राइज की एमडी प्रीता रेड्डी, बायोकॉन की सीएमडी किरण मजूमदार शॉ और  एचटी मीडिया की चेयरपर्सन शोभना भरतिया शामिल हैं। पत्रिका में कहा गया कि देश में व्यवसाय जगत की इन सबसे शक्तिशाली  महिलाओं ने फिर दिखाया है कि लोग बदल सकते हैं, लेकिन विचारों की शक्ति नहीं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन