Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

पुण्य प्रसून बाजपेयी को शाह फैसल का इंटरव्यू लेने से बीच में ही रोक दिया गया, देखें वीडियो

जबरदस्ती रुकवा गया पुण्य प्रसून के साथ शाह फैसल का इंटरव्यू… 2009 के आईएसएस टॉपर कश्मीर निवासी शाह फैसल दिल्ली के सम्राट होटल में ठहरे हुए हैं. यह होटल प्रधानमंत्री निवास से लगभग 50 मीटर की दूरी पर है.

होटल के जिस कमरे में वो ठहरे हुए थे, वहां सूर्या समाचार के वरिष्ठ पत्रकार अपने कैमरे और बाकी साजो सामान के साथ फैसल के इंटरव्यू के लिए पहुंचे थे. बाकायदा इसके लिए सारी प्रक्रियाओं का पालन किया गया. होटल से परमिशन लेकर, सारी बातें बताकर इंटरव्यू शुरू भी हो गया. चैनल के एडिटर पुण्य प्रसून बाजपयी न्यूज रूम से लाइव होकर फैसल का इंटरव्यू ले रहे थे.

लगभग 9 मिनट इंटरव्यू चला ही होगा कि होटल की सुरक्षा में मौजूद सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी कमरे में आते हैं और इंटरव्यू को फ़ौरन बंद करने के लिए कहते हैं. जब इंटरव्यू के लिए परमिशन लिया गया उस समय और इंटरव्यू रोकने आने के समय सुरक्षाकर्मियों, कर्मचारियों का व्यवहार बिलकुल जुदा था. ऐसा माना जा रहा है कि उनके पास कोई निर्देश आया कि इस इंटरव्यू को तुरंत बंद किया जाए. संभवतः सरकार की ओर से बाकी चैनलों के साथ सूर्या समाचार चैनल की भी मॉनिटरिंग की जा रही है.

देखें इंटरव्यू और इंटरव्यू का रोका जाना…

पत्रकार नीतेश त्रिपाठी की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. अशोक कुमार शर्मा

    February 17, 2019 at 5:11 am

    शाह फैसल की बातों में किसी भी पार्टी या व्यक्ति के लिए नफरत नहीं दिखी। उन्होंने कश्मीर में राजनीतिक वेक्यूम का ज़िक्र किया। उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीरी पंडितों को फिर से बसाना होगा। कश्मीर की राजनीति में शाह फैसल ठंडी हवा का झोंका साबित होंगे। उनको बढ़ावा मिले। यह देश हित में होगा।

  2. Anoynamus

    March 12, 2019 at 4:53 am

    सब बकवास है। वाजपई देश द्रोही है और सिर्फ बकवास करता है और नफरत को बढ़ावा देता है। गलत है इसका खामियाजा भुगतेगा। सूर्या समाचार सिर्फ एक सीडी की तरह चढ़ रहा है, जैसे ही मौका मिलेगा कहीं और कूद जाएगा। बिन पैंदे का लोटा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन