Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सोनी का ‘रिपोर्टर’ और न्यूज़रूम में रोमांस

मुंबई : धमाकेदार लॉंन्च के साथ एक ज़ोरदार मार्केटिंग अभियान की तैयारी, दो लोकप्रिय सितारे और रात 9 बजे का प्राइम टाइम स्लॉट, यह सब सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन के नवीनतम शो ‘रिपोर्टर’ की योजना का हिस्सा है। ‘रिपोर्टर’ उस समय का चित्रण करता है जब देश की धारणाएं, राय और निर्णय टेलिविजन न्यूज़ की दुनिया से बनते हैं। खबरें पृष्ठभूमि में है और कहानी के मूल में दोनों नायकों के बीच की प्रेम कहानी है। दरअसल शो में विविधता, लोकप्रिय सितारे (कृतिका कामरा और राजीव खंडेलवाल) और एक नई तरह की कहानी (न्यूज़रूम में रोमांस), सभी मोर्चों पर मार्केटिंग और नेतृत्व के लिए एक फिल्म निर्देशक (गोल्डी बहल) है।

ऑरमैक्स मीडिया के सह-संस्थापक व सीईओ शैलेश कपूर ने कहा, “एक नियमित धारावाहिक समस्या बन सकता था लेकिन सोनी ने काफी कुछ विविधता और अलग चीज़ें लाकर अच्छा काम किया है।” रात 9 बजे के बैंड में शो को स्टार प्लस के ‘दीया और बाती हम’ और ज़ी टीवी के ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे स्लॉट के अग्रणियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा । हेलिओस की एमडी दिव्या राधाकृष्णन के लिए स्लॉट की तुलना में कंटेंट का मामला महत्व का है। उन्होंने कहा, “लोग अच्छे कंटेंट के पीछे भागते हैं और अगर आप अच्छा कंटेंट, चाहे शाम 6 बजे या रात 11 बजे ही दिखा दें, तो वे ज़रूर आते हैं।” हिंदी के एक सामान्य मनोरंजन चैनल के लिए रात 8 से 10 बजे का सप्ताह का स्लॉट सबसे कठिन स्लॉट है। तीन साल पहले सेट, रात 10 बजे के शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के साथ नंबर दो पर था। उसके पहले, रात 9 बजे केबीसी और उसके बाद ‘इंडियन आइडल’ प्रसारित किया गया था। इन्हीं शो ने चैनल को आगे रखा था। चल रहे आईपीएल सीजन के साथ शो का लॉन्च सोनी के लिए फायदेमंद हो सकता है। 

प्रतिद्वंद्वी चैनल के एक अधिकारी ने कहा, “उनको एक बड़ा लाभ यह मिलेगा कि आईपीएल के मैच रात 8 से 11 बजे के बीच में हैं और चैनल शो को बढ़ावा देने के लिए मैच की इनवेंटरी का उपयोग करेगा। शो शुरू करने के लिए यह दिलचस्प समय है क्योंकि सभी आयु वर्ग के दर्शक मैच देखते हैं तो वे शो की अधिकतम सैम्पलिंग सुनिश्चित करेंगे।” कपूर कहते हैं कि प्राइमटाइम दर्शकों की संख्या पर आईपीएल का प्रभाव कुछ सालों से घट रहा है। क्रिकेट लीग का प्रभावों दर्शकों पर 10 से 15 प्रतिशत ही पड़ता है और अब लोग अपना दैनिक धारावाहिक छोड़कर मैच नहीं देखते।

‘हिंदी टेलीविजन’ से साभार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन