Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

…तो इसलिए टीवी9 वाले दिन रात ‘भक्ति’ कर रहे : विनोद कापड़ी

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट 3300 करोड़ रुपये के एक हवाला रैकेट की जांच कर रहा है. इसी छानबीन के क्रम में पता चला कि हैदराबाद की कंपनी मेघा इंफ्रास्ट्रक्चर की तरफ से कांग्रेस को 170 करोड़ रुपये दिए गए हैं.

वरिष्ठ पत्रकार विनोद कापड़ी ने एक ट्वीट कर खुलासा किया कि हैदराबाद स्थित मेघा इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इंजीनियरिंग के मालिक मेघा कृष्णा रेड्डी टीवी9 मीडिया समूह के प्रमोटर भी हैं. विनोद ने ट्वीट में टीवी9 न्यूज चैनल पर तंज किया कि शायद इन्हीं गड़बड़झालों को मैनेज करने के मकसद से चैनल दिन रात गोदी मीडिया बनकर गुणगान करने में लगा हुआ है.

ज्ञात हो कि हवाला रैकेट को पकड़ने के लिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने नवंबर के पहले हफ्ते में दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद समेत 42 जगहों पर छापेमारी की. इसी दौरान 170 करोड़ रुपये कांग्रेस को देने की बात पता चली. इनकम टैक्स ने कांग्रेस को नोटिस भेजकर पूछा है कि उसे हैदराबाद की कंपनी से 170 करोड़ क्यों और कैसे मिले? इनकम टैक्स के छापों में कांग्रेस के साथ साथ आंध्र प्रदेश की एक दूसरी पार्टी को पैसे देने की बात भी सामने आई है.

पैसों का लेन देन बहुत ही शातिराना तरीके से किया गया. इनकम टैक्स के छापों में पता चला है कि इन्फ्रास्ट्रचर प्रोजेक्ट के पैसे को बेईमानी से निकाला गया. इसमें एंट्री ऑपरेटर, लॉबिस्ट और हवाला डीलर को शामिल किया गया. पैसा निकालने वाली ज्यादाकर कंपनिया एनसीआर और मुंबई की हैं और जिन प्रोजेक्ट्स के नाम पर बिलिंग हुई वो दक्षिण भारत में दिखाए गए. 150 करोड़ रुपए की कैश पेमेंट एक खास शख्स को करने के सबूत भी इनकम टैक्स के हाथ लगे.

देखें विनोद कापड़ी का ट्वीट-


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन