Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एचटी के पत्रकार कुमार उत्तम एयरबस में डायरेक्टर (कार्पोरेट अफेयर्स) बने

दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार शिशिर सोनी ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर सबको जानकारी दी है कि HindustanTimes की नौकरी छोड़ कर तेजतर्रार पत्रकार Kumar Uttam आज से यूरोप की लब्धप्रतिष्ठित AirBus कंपनी में बतौर डायरेक्टर (कॉर्पोरेट अफेयर्स) ज्वाइन कर रहे हैं.

हवाई परिवहन सेवा में जैसे एयरबस का कोई सानी नहीं वैसे ही छोटा भाई उत्तम सफलता की नई इबारत लिखे, बस छा जाए, यही तमन्ना है.

शिशिर सोनी का कहना है कि दुःख की बात है एक शानदार पत्रकार ने पत्रकारिता से तौबा की. पर ये भी सच्चाई है कि अनिश्चितता से भरे इस माहौल में, पत्रकारिता की बजाये पिपहरि बनना कई पत्रकारों को साल रहा है. इसलिए जिसे जब जो मौका मिल रहा है पत्रकारिता से इतर रास्ते पे चलने को भी गुरेज़ नहीं कर रहा.

पहले बहु प्रचलित एक कहावत थी, जिसे पत्रकारिता के कीड़े ने काटा वो कोई और काम करने लायक नहीं बचता. लेकिन यह खुशी की बात है कि कई पत्रकारों ने अलग लाइन ली. अपनी विधा को नया आकार प्रकार दिया. ऐसे साथी नित नये सोपान तय कर रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन