Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार और उपन्यासकार दयानंद पांडेय के पिता का निधन

श्री रामधारी पांडेय

लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार और उपन्यासकार दयानंद पांडेय के पिता जी श्री रामधारी पांडेय जी का उनके पैतृक गांव बैदौली में निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। वह दिसंबर, 1994 में केंद्रीय तारघर, गोरखपुर से रिटायर हुए थे।

दयानंद पांडेय अपने पिताजी व अन्य परिजनों के साथ 3 फरवरी को नोएडा में थे. इसके बाद लखनऊ होते हुए अभी 8 फरवरी की रात पिताजी गोरखपुर के अपने गांव बैदौली पहुंचे थे. सुबह तबीयत कुछ ढीली हुई और आज दिन में कोई 3 बजे उनका स्वर्गवास हो गया.

दयानंद पांडेय की अम्मा का निधन बीते 30 दिसंबर, 2018 को हुआ था. आज पिता जी भी चले गए.

वह अपने पीछे पांच पुत्र, पांच बहुएं, 13 पोते, पोतियों वाला भरापूरा पारिवार छोड़ गए हैं.

गोरखपुर के बड़हलगंज में सरयू तट पर मुक्तिधाम में कल दोपहर उनकी अंत्येष्टि की जाएगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Hemendra Singh

    February 9, 2020 at 9:21 pm

    अत्यंत दुखद। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन