Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

‘हिन्दुस्थान समाचार’ में नया फरमान

‘हिन्दुस्थान समाचार’ न्यूज एजेंसी के कार्यकारी संपादक जितेन्द्र तिवारी ने एक नया फरमान जारी किया है. इसमें कहा गया है कि लॉकडाउन के समय घर से काम करने वालो को सप्ताहिक अवकाश नहीं मिलेगा.

ज्ञात हो कि दो माह से वेतन नहीं मिलने से कर्मचारी पहले से ही परेशान हैं.

देखें ताजा फरमान-


दिनांक 1 अप्रैल से अगली सूचना तक लागू व्यवस्था

एक पत्रकार का धर्म है कि वह वस्तुस्थिति का स्वयं आंकलन करे व उस अनुरूप कृत्य करे। वर्तमान चुनौतीपूर्ण समय में भी हमें अपने आस-पास नजर रखनी चाहिए व कोशिश करनी चाहिए कि एक फर्स्ट हैंड रिपोर्ट मिल जाए। लॉक डाउन के चलते और आवाजाही के संसाधनों के अभाव में एक तात्कालिक व्यवस्था भी की गई है।

जो लोग वर्क फ्राम होम कर रहे हैं, उन्हें दो भागों में बांटा गया है। पहली टीम सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक के लिए जिम्मेदार रहेगी और दूसरी टीम रात 8 बजे के बाद से महत्व की खबर रहने तक कार्य करेगी।

यह दोनों टीम अपनी बीट के साथ, सुबह 12 बजे तक सभी राष्ट्रीय खबरों के संकलन व सम्पादन एवं राज्यों को बड़ी अर्थात राष्ट्रीय स्तर की खबरों के लिए अलर्ट भेजने का कार्य करेंगी। शेष समय यदि उनकी बीट की खबर हो तो वह देंगे।

चूंकि घर से ही काम करेंगे, इसलिए कोई साप्ताहिक अवकाश नहीं निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त जो स्वेच्छा से मुख्यालय आ रहे हैं, उनका समय 12 से 8 निर्धारित किया गया है।

सबके लिए खबर पर नजर का अर्थ है कि वहां से प्रकाशित होने वाली खबरों को देखें कि क्या गया या क्या रह गया या किस स्तर की खबरें जा रही हैं।

क्षेत्रीय स्तर की खबरें पास करने का अधिकार राज्यों के ब्यूरो को ही दिया गया है। उसमें हस्तक्षेप नहीं करना है।

(मा. समूह सम्पादक जी की संस्तुत व उच्च प्रबंधन के परामर्श के पश्चात जारी)

जितेन्द्र तिवारी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन