Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इस बड़े इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन में Content Editor की ज़िम्मेदारी संभालेंगे विकास राज तिवारी

विकास राज तिवारी ने अपनी नई पारी की शुरुआत एक इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन के साथ की है। खबर है कि उन्होंने BIGO Group में Content Editor के रूप में ज्वाइन किया है। विकास को खबर बताने के साथ-साथ Content Operations की भी जिम्मेदारी दी गई है।

BIGO Technology के तीन Products भारत में काम कर रहे है जिसमें LIKEE Application, Bigo Live और IMO शामिल है। Likee App तेजी से इंडियन यूजर्स की पसंद बनता जा रहा है।

दर्शकों की नब्ज टटोलने में माहिर विकास अब Users Operation और Habit पर भी काम करेंगे। इससे पहले विकास देश के सोशल मीडिया Welike के साथ बतौर न्यूज एडिटर काम कर रहे थे जहां उन्होंने कई बड़ी खबरें और इंटरव्यू किए जिसमें कुंभ मेला 2019 की सफल कवरेज भी शामिल है।

विकास राज तिवारी ने न्यूज पोर्टल ‘वन इंडिया डॉट कॉम’ के साथ भी काम किया है। वहां रहते हुए उन्होंने कई राजनेताओं का इंटरव्यू किया और कई Exclusive खबरें भी दी। फील्ड और डेस्क दोनों की बेहतर समझ रखने वाले विकास इससे पहले ‘नारदा न्यूज’ में बतौर पॉलिटिकल एडिटर काम किया है।

आईपी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद विकास ने अपने करियर की शुरुआत ‘इंडिया टीवी’ से की थी, जिसके बाद वे ‘फोकस टीवी’ के लॉन्चिंग टीम के सदस्य रहे और वहां करीब 3 साल तक तक सेवाएं दीं। इसके बाद, विकास ने ‘एमएचवन’ जॉइन किया।

इसके बाद ‘सुदर्शन न्यूज’ में बतौर डिप्टी आउटपुट एडिटर काम किया है। विकास ने ‘साधना न्यूज’, दिल्ली में बतौर सीनियर प्रोड्यूसर कम एंकर काम किया है। विकास एक सामाजिक संस्था ‘फील द चेंज फाउंडेशन’ का संचालन भी करते है जो इस समय गुजरात में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है।

टेलिविज़न मीडिया और ऑनलाइन मीडिया दोनों की बेहतर समझ रखने वाले विकास देश के कई मीडिया इंस्टीट्यूट में गेस्ट लेक्चरर भी हैं। वो समय- समय पर पत्रकारिता के बच्चों को ट्रेनिंग देने के लिए कई यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में भी जाते है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन