Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

लॉक डाउन में वीडियो बनाकर गैस डिलीवरी मैनों से पैसे ऐंठने में दो कथित पत्रकार गिरफ्तार

पुलिस हिरासत में तथाकथित पत्रकार अमन सैनी और सुनील सागर

उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में कोरोना संकट के चलते लॉक डाउन के दौरान कुकिंग गैस की होम डिलीवरी करने वाले डिलीवरी मैनों की वीडियो बनाकर उनको एक टीवी न्यूज़ चैनल की आईडी दिखा कर अवैध रूप से धन उगाही करने वाले चार कथित पत्रकारों पर कोतवाली बारादरी में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो कथित पत्रकारों को गिरफ्तार किया है जबकि उनके दो साथी फरार बताए गए हैं।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक जनपद बरेली के थाना बारादरी इलाके में गैस डिलीवरी मैन की वीडियो बनाकर चार तथाकथित पत्रकार उसकी खबर चैनल पर चलाने की धमकियां देते थे और खुद को इंडिया न्यूज़ का पत्रकार बताते थे। ये चारों टीवी न्यूज चैनल पर खबर चलाने का दबाव बनाकर रुपये ऐंठ लेते थे। इनके इस कृत्य से डिलीवरीमैनों को परेशानी होने लगी। लॉक डाउन में डिलीवरीमैन अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों तक गैस पहुंचाने का काम कर रहे हैं और उनकी इस मेहनत की कमाई में से यह तथाकथित पत्रकार अमन सैनी और सुनील सागर और दो अज्ञात मिलकर रुपए ऐंठ लेते थे।

ब्लैक मेलिंग व धनउगाही से आजिज आकर सुरेश शर्मा नगर स्थित प्रभु कृपा इंडेन गैस सर्विस के आकाश बाबू, हरीश, प्रदीप, राजू मिश्रा, शाहिद, नितेश, मोहम्मद आरिफ, मुस्ताक, सुबोध, योगराज, अजय, संजीव, राजू, अकरम आदि गैस डिलीवरीमैनों ने थाना बारादरी में तहरीर दी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 385 के तहत अमन सैनी और सुनील सागर के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों नामजद आरोपियों अमन सैनी और सुनील सागर को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि पुलिस अन्य दो अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन