Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

विष्णु त्रिपाठी का मिशन ‘उंगलबाजी’ पूरा, किशोर निपटे, मनीष-आशुतोष में बंटा राजकाज!

दैनिक जागरण दिल्ली एनसीआर के संपादक का काम मनीष-आशुतोष में बंटा, विष्णु त्रिपाठी करेंगे न्याय!

किशोर झा 30 सितंबर को विदा हो रहे हैं. वे नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं. वे दैनिक जागरण के दिल्ली एनसीआर एडिशन के संपादक थे. महान उंगलबाज विष्णु त्रिपाठी ने ऐसा परेशान किया किशोर झा को अलविदा कहना पड़ा. उन्होंने इस्तीफा दे दिया. लोगों का कहना है कि विष्णु जी को उंगलबाजी का काम दैनिक जागरण के मालिकों की तरफ से सौंपा गया है. जिन्हें निकालना होता है उनकी तरफ मालिक लोग विष्णु त्रिपाठी को इशार कर बता देते हैं. इसके बाद बाकी बचा काम विष्णु जी अपनी उंगलबाजी से कर देते हैं.

तो इस तरह विष्णु की उंगलबाजी से किशोर त्रस्त हुए. चले गए. खाली हो गया उनका संपादक का पद.

इसके बाद प्रबंधन ने एक तरह से विष्णु त्रिपाठी को ही दिल्ली-एनसीआर का भी संपादक बना दिया है. विष्णु के अंडर में मनीष-आशुतोष दिल्ली एनसीआर एडिशन देखेंगे. मनीष तिवारी अभी तक सेंटल डेस्क देख रहे थे. वे अब दिल्ली एनसीआर के आउटपुट प्रभारी बना दिए गए हैं. सेट्रल डेस्क से ही आशुतोष अग्निहोत्री को दिल्ली एनसीआर का इनपुट हेड बनाया गया है.

इस तरह अब किशोर झा के बाद दिल्ली एनसीआर का अलग से कोई संपादक नहीं होगा. इनपुट-आउटपुट प्रभारी ही समूह संपादक विष्णु त्रिपाठी के दिशानिर्देश में काम करेंगे. किशोर झा 30 सितंबर को विदा हो रहे हैं.

माना जा रहा है कि समूह संपादक विष्णु त्रिपाठी और दिल्ली एनसीआर संपादक के बीच शुरू से ही चल रहे विवाद के कारण यह निर्णय हुआ है. पहले बृज बिहारी चौबे को इस्तीफा देना पड़ा था. फिर मनोज झा को बिहार जाना पड़ा. अब किशोर झा को भी इस्तीफा देना पड़ा. इस कारण दिल्ली एनसीआर से संपादक का पद खत्म कर दिया गया है.

इसे कहते हैं उंगलबाजी का घनघोर परिणाम कभी कभी फायदा भी पहुंचा जाता है.

विष्णु जी का रास्ता पूरा साफ है. वो अब दिल्ली-एनसीआर पर भी राज करेंगे, कोई रोड़ा नहीं, कोई रोक-टोक नहीं.

दैनिक जागरण में कार्यरत एक मीडियाकर्मी द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

इन्हें भी पढ़ सकते हैं-

नोएडा जागरण में संपादकीय प्रबंधन में तलवारें खिंचीं, कोरोना पॉज़िटिव रहे किशोर झा का उत्पीड़न का आरोप, छुट्टी पर गए

दैनिक जागरण नोएडा से किशोर झा के इस्तीफे की चर्चाएं

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन