Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

संडे गार्जियन से राजनीतिक संपादक नवतन का इस्तीफा

ITV नेटवर्क के साप्ताहिक अखबार संडे गार्जियन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इसके राजनीतिक संपादक नवतन कुमार ने लगभग एक दशक तक अखबार की सेवा करने के बाद इस्तीफा दे दिया है.

इकोनॉमिक टाइम्स, हिंदुस्तान टाइम्स, पायनियर और टेलीग्राफ जैसे अखबारों के साथ काम कर चुके दिग्गज पत्रकार नवतन कुमार, शुरुआती दिनों से ही, जब एम जे अकबर ने 2010 में अखबार की शुरुआत की थी, संडे गार्जियन ब्यूरो के एक मजबूत स्तम्भ रहे हैं।

संडे गार्जियन में अपने कार्यकाल में उन्होंने कई स्पेशल स्टोरीज की, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। 2015 में नितिन गडकरी के घर के जासूसी किए जाने के बारे में उनकी स्टोरी ने राजनीतिक हलकों में तूफान खड़ा कर दिया था।

उन्होंने 2016 में सबसे पहले रिपोर्ट की थी कि बिहार में महागठबंधन सरकार से बाहर आने के लिए नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ बातचीत शुरू कर दी है.

ब्यूरो चीफ के रूप में उनके नेतृत्व में संडे गार्जियन ब्यूरो ने कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज की, जिनका अनुसरण कई मीडिया हाउसों ने किया. नवतन कुमार को राजनीतिक मुद्दों और सरकारी कामकाज की बहुत अच्छी समझ है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन