Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

त्रिपुरा में 24 घंटों में दो पत्रकारों पर जानलेवा हमला

नई दिल्ली, सितंबर 14, 2020 । इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स से संबंद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) ने त्रिपुरा में 24 घंटे के दौरान दो पत्रकारों पर कातिलाना हमलों की कड़ी निंदा की है। दो अलग-अलग घटनाओं में दो वरिष्ठ पत्रकारों पर हमले कर उन्हें शारीरिक यातनाएं दी गईं।

एनयूजेआई के अध्यक्ष रास बिहारी और सचिव प्रशांत चक्रवर्ती ने बताया कि सायंदन पत्रिका के रिपोर्टर परासर बिस्वास पर आधी रात में जानलेवा हमला कर क्रूरतापूर्वक प्रताड़ित किया गया। पत्रकार के चिल्लाने पर स्थानीय लोगों ने किसी तरह उनकी जान बचाई। गंभीर रूप से घायल पत्रकार को कुलई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूसरी घटना में बेलोनिया में एक और पत्रकार पर कुछ बदमाशों ने हमला किया और पत्रकार के शरीर पर अपना निशान बना कर भाग गये। उन्होंने बताया कि पत्रकारों पर हमलों को लेकर त्रिपुरा के मीडिया के जगत में भारी नाराजगी व्यापत हो गई है। इससे पहले एनयूजेआई के सचिव प्रशांत चक्रवर्ती के घर को हमला करके तहस-नहस कर दिया गया था।

एनयूजे अध्यक्ष रास बिहारी और त्रिपुरा यूनियन ऑफ वर्किग जर्नलिस्ट्स के महासचिव प्रशांत चक्रवर्ती ने त्रिपुरा में पत्रकारों पर हो रहे हमलों पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री बिप्लब देव से तुरंत न्यायिक जांच के आदेश देने की मांग की है। साथ ही लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित पत्रकारों के लिए मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग की।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन