Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

राम भरोसे हिन्दुस्थान समाचार, 4 माह से वेतन नहीं पर ऑफिस आने का आदेश हुआ जारी

हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में काम करने वाले लोग इस समय त्राहिमाम कर रहे हैं. एजेंसी ने अपने ज्यादातर पुराने और वरिष्ठ लोगों को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद अब अपने ऑनलाइन प्लेटफार्म एचएस डाट न्यूज के 8 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

जानकारी यह भी है कि उन्होंने अपने दिल्ली ब्यूरो चीफ अरविंद मिश्रा को भी कार्यमुक्त कर दिया है. बताया जाता है कि इनके स्थान पर कोई निगम आएंगे जो काफी पकड़ रखते हैं.

वहीं कुछ दिन पहले उत्तराखंड भेजे गए दधिबल यादव की अब दिल्ली वापसी होने वाली है.

मजे की बात यह है कि 4 माह से वेतन न मिलने के बाद भी एजेंसी ने सभी लोगों को ऑफिस आने का आदेश दे दिया है. इससे कर्मचारियों में गुस्सा है. जानकारी यह भी है दिल्ली एनसीआर के कर्मचारियों ने एक बैठक कर अपने हक की लड़ाई के लिए तैयारी शुरू कर दी है.

देखें आफिस आने संबंधी आदेश

जैसा कि आप सभी को मालूम है कि दिनांक 19 मार्च 2020 से कोरोना वायरस के कारण हम सभी अपने घरों से कार्य कर रहे हैं। कुछ सम्पादकीय सहयोगी कार्यालय आकर या दूसरे क्षेत्रों में जाकर कार्य कर रहे हैं। सरकार की तरफ से कार्यालय खोलने की अनुमति मिल गई है और मेट्रो सेवा भी शुरू हो चुकी है। प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है कि अब कार्यालय शुरू किया जाये। अतः सोमवार 07 सितम्बर, 2020 से कार्यालय को सुचारु रुप से चलाने के लिए सभी सहयोगियों की उपस्थिति जरूरी है। इसलिए सभी सहयोगी दिनांक 07 सितम्बर, 2020 से कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।

चूंकि अब सारा कार्यालय प्रथम तल पर ही है इसलिए नियंत्रक पदाधिकारी सोशल डिस्टेंन्सिग का ख्याल रखकर और कार्य को ध्यान में रखकर सहयोगियों के लिए रोस्टर ड्यूटी बना लें और सहयोगियों की शिफ्ट निर्धारित करें, जिससे कार्यालय में ज्यादा लोग एक समय पर एकत्रित न हों। कृपया रोस्टर चार्ट मेल द्वारा प्रशासन विभाग और मानव संसाधन को भेज दें, ताकि उसी अनुसार प्रशासनिक व्यवस्था की जा सके।

यदि किसी सहयोगी को फ्लू के साथ सूखी खाँसी, बुखार, नाक बह रही है, सिर दर्द व शरीर में थकान के लक्षण हैं तो वह अपने नियंत्रक पदाधिकारी को जानकरी देकर चिकित्सा अवकाश लें व डॉक्टर से परामर्श के बाद ही कार्यालय में उपस्थित हों। यदि किसी सहयोगी में खांसी, छींकने, बुखार, बहती नाक आदि के लक्षण होंगे तो उन्हे कार्यालय परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी को मास्क व दस्ताने (Gloves) पहनना अनिवार्य है और सावधानी के तौर पर अपने-अपने डेस्क को साफ सुथरा रखें।

कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कार्यालय के बाहर रह रहे कैंटीन के सहयोगियों को कार्यालय परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं है।अत: जो भोजन की व्यवस्था कार्यालय में थी वह फिलहाल मैन पावर व सोशल डिस्टेंन्सिग को ध्यान में रखकर बंद कर दी गई है। सभी सहयोगी अपने लिए भोजन एवं पीने हेतु पानी साथ लाएं ताकि कोरोना संक्रमण से कार्यालय में काम करते हुए भी बचा जा सके। अतिरिक्त पीने के पानी हेतु डिस्पेन्सर चालू एवं उपलब्ध रहेगा। समय पर चाय की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।

(रत्ना सिन्हा)

संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सह महाप्रबंधक (प्रशासन एवं कर्मचारी कल्याण)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन