Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज1इंडिया चैनल ने अपने मीडियाकर्मी की तीन महीने की सेलरी हड़प ली

विक्रांत शर्मा न्यूज1इंडिया चैनल में एक्जीक्यूटिव पीसीआर हेड / पैनल प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत रहे. वे दो साल से अपनी सेवाएं दे रहे थे.

विक्रांत को जब फरवरी और मार्च 2020 की दो महीने की सेलरी नहीं मिली तो उन्होंने अप्रैल में इस्तीफा दे दिया. अब कुल तीन महीने की सेलरी इनकी बकाया है.

सेलरी पाने के लिए विक्रांत सारे उपाय कर चुके लेकिन चैनल प्रबंधन सुनने को तैयार नहीं है.

विक्रांत ने सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा को बयान किया. न्यूज1इंडिया चैनल के कर्ताधर्ताओं को फोन लगाया. पर कोई सुनवाई नहीं. कोई संतोषजनक जवाब तक नहीं दे रहा है.

विक्रांत ने भड़ास को मेल कर सूचित किया है कि ये सिर्फ उनकी ही कहानी नहीं है बल्कि चैनल के कई लोगों को सेलरी नहीं दी गई है.

उन्होंने कहा है कि अगर उनको सेलरी नहीं दी जाती है तो उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी. ऐसे में अगर कुछ अनिष्ट होता है तो उसके लिए चैनल प्रबंधन जिम्मेदार होगा.

विक्रांत शर्मा से संपर्क उनकी मेल आईडी [email protected] के जरिए किया जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन