Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार अमी आधार निडर से न डरा कोरोना, मेदांता में निधन

एक बुरी खबर आगरा से आ रही है. यहां के वरिष्ठ पत्रकार अमी आधार निडर का निधन हो गया है. वे कोरोना से पीड़ित थे. उनका इलाज मेदांता में चल रहा था.

अमी आधार निडर बेहद सात्विक और आध्यात्मिक किस्म के व्यक्ति थे. उनकी सेहत भी हमेशा अच्छी रही. कोरोना से उनके यूं चले जाने से लोग सदमे में हैं. किसी को भरोसा नहीं हो रहा कि अमी आधार निडर का निधन हो गया है.

अमी आधार लंबे समय तक दैनिक जागरण में कार्यरत रहे. वे कई अखबारों में वरिष्ठ पदों पर रहे.

लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार गोलेश स्वामी ने अमी आधार निडर के मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि वे खुद यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि अमी आधार का निधन हो चुका है. गोलेश स्वामी ने अमी आधार को श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों को इस दुख को सहन करने की क्षमता देने की प्रार्थना ईश्वर से की है.

मूलत: आगरा के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार गोलेश स्वामी का कहना है कि दैनिक जागरण के पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ के बाद कोरोना ने आगरा को दूसरा बड़ा झटका अमी आधार के रूप में दिया है. हम सभी को अब भी ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है.

भड़ास के एडिटर यशवंत ने अमी आधार निडर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे निजी तौर पर अमी आधार निडर से जुड़े हुए थे. अमी आधार बेहद शालीन, सभ्य और कर्मठ पत्रकार थे. कोई भी व्यसन उन्हें न था. उनका निधन न एक बड़ा झटका है बल्कि यह भी बताता चेताता है कि कोरोना को लेकर लापरवाही बरतना खतरनाक हो सकता है. जब अमी आधार निडर जैसा व्यक्ति कोरोना से मौत के मुंह में समा सकता है तो फिर कोई भी इस रोग को हल्के में न ले.

यशवंत ने फेसबुक पर जो लिखा है, उसे पढ़ें-

अरे… सच में Ami Adhar?

यार तुम तो अपने नाम में भी निडर लगा कर रखते थे. कोई व्यसन न था. मजबूत इरादों वाले आदमी थे. हमारा तुम्हारा दिली रिश्ता था, भले कई वैचारिक असहमतियां थीं. पर हम दोनों दिल से कनेक्ट थे. हम तो आपकी सादगी और आध्यात्मिकता को पसंद करते थे. सहज किस्म के मनुष्य थे आप.

कोरोना अगर आपको निगल सकता है तो फिर कोई सेफ नहीं है… मैं तो माना करता था कि हम जैसों का कोरोना कुछ न कर सकेगा… पर ये गलतफहमी थी… अमी आधार निडर, आपके जाने से अब सच में कोरोना से डर लगने लगा है भाई.

श्रद्धांजलि.

मुझे नहीं मालूम आपके परिजन कैसे इस दुख को झेल पाएंगे. 🙁

अमी आधार निडर के फेसबुक एकाउंट पर आखिरी पोस्ट 20 अगस्त की है जिसमें उन्होंने एक यूट्यूब वीडियो का लिंक साझा किया है. यह वीडियो एक वेबिनार से संबंधित है.

देखें स्क्रीनशॉट-

कुछ शोक संदेश देखें-

मथुरा में दैनिक जागरण के प्रभारी रहे पत्रकार अमी आधार निडर का असामयिक निधन हो गया है भगवान उनको अपने श्री चरणों में स्थान दे और परिवार को यह असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें..
-राष्ट्रीय यूनियन जनरल ऑफ इंडिया
-उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन


ब्रज प्रेस क्लब से जुड़े सभी पत्रकार साथी वरिष्ठ पत्रकार अमी आधार ने डर के असामयिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिवार को असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन