Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राकेश के साथ खेल हो गया, विकास बन गए राष्ट्रीय सहारा लखनऊ के आरई

सहारा समूह अप्रत्याशित साजिशों और सधी शतरंजी चालों का गढ़ है. यहां किसके साथ कब क्या हो जाए, कुछ पता नहीं. राष्ट्रीय सहारा लखनऊ के स्थानीय संपादक राकेश कुमार सिंह को राष्ट्रीय सहारा लखनऊ का स्थानीय संपादक बनाए जाने का लिखित आर्डर पारित हो गया. लेकिन लखनऊ के स्थानीय संपादक की कुर्सी पा गए विकास शुक्ला.

विकास शुक्ला अभी तक राष्ट्रीय सहारा लखनऊ के चीफ रिपोर्टर हुआ करते थे. उनकी एकदम से लाटरी लग गई और ढेर सारे सीनियर्स को दरकिनार कर एकदम से स्थानीय संपादक बना दिया गया. बेचारे राकेश कुमार सिंह देखते रह गए. उनके लिए नया आदेश जारी हो गया कि उनका तबादला निरस्त किया जाता है और वे गोरखपुर संस्करण के स्थानीय संपादक बने रहेंगे.

फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम की सहारा में चर्चा जोरों पर है. लोग अपने अपने हिसाब से इसे व्याख्यायित कर रहे हैं. बताया जाता है कि इस घटनाक्रम के पीछे यूपी की सत्ता, कुछ नौकरशाह, सहारा मीडिया के कुछ दिग्गज और खुद सुब्रत रॉय हैं. चालें कुछ यूं चली गईं कि राकेश रह गए, विकास की लाटरी लग गई.

देखें राकेश और विकास को लेकर जारी दो नए आदेश-

संबंधित खबरें-

राष्ट्रीय सहारा, लखनऊ को मिला नया स्थानीय संपादक

राष्ट्रीय सहारा में दीप्ति भानु डे को बड़ी जिम्मेदारी, शाही का पद बदला

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन