Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमित चौधरी दैनिक भास्कर के लिए आस्ट्रेलिया में काम करेंगे, प्रियम सिन्हा इनशार्ट्स पहुंचे

स्टार न्यूज़ और आईबीएन7 में डेढ़ दशक तक काम कर चुके पत्रकार अमित चौधरी ने अब प्रिंट मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की है। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में बस चुके अमित चौधरी अब दैनिक भास्कर के लिए ऑस्ट्रेलिया समेत एशिया पैसिफिक के देशों से खबरें कवर करेंगे।

अमित ने पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2000 में चंडीगढ से की थी। स्टार न्यूज़ में काम करने के बाद 2005 में चैनल7 में पंजाब, हरयाणा और हिमाचल प्रदेश के ब्यूरो चीफ बने। चैनल सेवन का नाम बाद में बदल कर आईबीएन सेवन हो गया जिसे अब बदल कर न्यूज़18 किया गया है।

नेटवर्क18 में 2015 तक काम करने के बाद अमित ने बतौर एडिटर, पीटीसी नेटवर्क का डिजिटल नेटवर्क शुरू करवाया। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया में जा कर बस गए।

अब उन्हें दैनिक भास्कर ने आस्ट्रेलिया में अपना पत्रकार नियुक्त किया है।

उधर, सूचना है कि प्रियम सिन्हा ने टोटल टीवी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने नई पारी की शुरुआत इनशार्ट्स के साथ की है. उन्हें इनशार्ट्स में हिंदी कंटेंट स्पेशलिस्ट के रूप में ज्वाइन कराया गया है. प्रियम सिन्हा खेल पत्रकार के रूप में ईटीवी भारत और न्यूज1इंडिया में भी काम कर चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन