Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अखबार पर रखकर खाने से बचिए, देखें ये विज्ञापन

आजकल कैंसर किसे हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. कैंसर क्यों होता है, इसके एक दो कारण हों तो गिनाए जाएं. सब्जियों में केमिकल, खाने-पीने में केमिकल, हवा में पोल्यूशन, पानी में जहर. इनके अलावा तंबाकू, शराब, गांजा, भांग.

इन्हें भी छोड़ो तो आराम तलबी सबसे बड़ा रोग. बस खाते जाओ और सोते रहो. इसके चलते शरीर बेडौल होना शुरू होता है.

इन्हीं सब कारणों में एक बड़ा कारण अखबार पर रखकर समोसे आदि खाना है. चाय की दुकानों पर अक्सर समोसे या मटरी वगैरह अखबार पर रखकर खाते लोग दिख जाते हैं. ये गलत है.

ये भी कैंसर की वजह है.

अखबार पर जो कुछ छपा होता है, वह इंक होता है. ये इंक केमिकल होता है. जब समोसे आदि इस इंक के संपर्क में आते हैं तो केमिकल का असर खाद्य पदार्थों में प्रवेश कर जाता है.

कई दफे ट्रेनों स्टेशनों में अखबार पर भीगे हुए चने की बिक्री होती है. लिक्विड के संपर्क में आते ही अखबार का केमिकल खाद्य पदार्थ में मिक्स हो जाता है.

गांव देहात में चना चबैना नमक मिर्च आदि अखबारों के टुकड़ों में ही लपेटकर दिया जाता है. ये सही नहीं है.

अब तो खाद्य संरक्षा विभाग ने भी विज्ञापन निकाल कर कह दिया है कि अखबार पर रखकर कुछ न खाएं.

देखें विज्ञापन-

देखें संबंधित वीडियो-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन