Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कई लोगों के करोड़ों रुपये लेकर भागने वाले लखनऊ के इस ठग से रहें सावधान

प्रशांत सिंह

लखनऊ : प्रशांत सिंह नामक शख्स यूपी के आधा दर्जन से अधिक जिलों से लोगों के करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गया है। इसके खिलाफ विभिन्न स्थानों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अलावा एसटीएफ भी प्रशांत की तलाश में है।

प्रशांत की पत्नी एक बड़े अख़बार के लखनऊ संस्करण में एचआर विभाग में कार्यरत बताई जाती हैं. पीड़ितों का कहना है कि प्रशांत ने लोगों को व्यवसाय का झांसा दिया। प्रशांत दुबई से एक्सपोर्ट-इंपोर्ट की झूठी कहानियां लोगों को बताता और प्रॉफिट का लालच देकर उनके पैसे ट्रांसफर कराता फिर करोड़ों रुपए मार जाता है।

सूत्रों ने बताया है कि प्रशांत सिंह 10 करोड़ से ज्यादा रुपए लेकर फरार है। ये विदेश भागने की फिराक में है या विदेश भाग चुका है। ये भी कहा जा रहा है कि इसने कई पत्रकारों से भी ठगी की है।

ठग प्रशांत के खिलाफ लखनऊ, बरेली, अयोध्या, मऊ, बस्ती, कानपुर समेत तमाम जिलों में लोगों ने धोखाधड़ी की शिकायतें की हैं।

पुलिस का कहना है कि प्रशांत सिंह पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीसी के जरिए भी कई करोड़ रुपए की हेराफेरी कर चुका है। धोखाधड़ी का यह काम सुनियोजित ढंग से गैंग बनाकर करता है। यह भी चर्चा है कि जालसाजी में इसका परिवार भी शामिल है।

देखें कुछ कंप्लेन लेटर-

https://youtu.be/PhZc19RWQAA
Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन