Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

जनता टीवी जल्द ही यूपी से भी, केके उपाध्याय उप्र / उत्तराखंड के संपादक बने

हरिभूमि ग्रुप का जनता टीवी अब जल्द ही उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में भी दिखाई देगा। पहले चरण में उप्र में खबरों का बुलेटिन मकर संक्रान्ति से शुरू हो गया है। पता चला है कि लखनऊ में इसकी तैयारियाँ भी ज़ोर शोर से चल रही हैं।

जनता टीवी हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में पिछले कई सालों से सक्रिय है। इसी ग्रुप का INH tv मप्र और छत्तीसगढ़ में सक्रिय है। ग्रुप के प्रधान संपादक हिमांशु द्विवेदी हैं।

अब उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का संपादक के के उपाध्याय को बनाया गया है ।

के के उपाध्याय हिन्दुस्तान अख़बार में उप्र और बिहार के स्टेट हैड रह चुके हैं। हिन्दुस्तान के कई संस्करण इन्होंने लाँच कराए थे। इसके अलावा वे दैनिक भास्कर और अमर उजाला में भी विभिन्न संस्करणों के संपादक रहे हैं।

के के उपाध्याय की उप्र में मज़बूत पकड़ मानी जाती है। उप्र / उत्तराखंड में नई टीम खड़ी करने की ज़िम्मेदारी के के उपाध्याय को सौंपी गई है। उप्र में टीम के चयन का काम चालू भी हो गया है।

फ़िलहाल यूपी के कुछ बुलेटिन शुरू किए गए हैं।

जल्द ही जनता टीवी उप्र/ उत्तराखंड का अलग चैनल भी ऑन एअर होगा।

जनता टीवी की यूपी में लांचिंग पर दिल्ली के पत्रकार Shishir Soni की ये फेसबुक पोस्ट पढ़ें-

Janta Tv की समूची टीम को बधाई…

हरियाणा, पंजाब, हिमाचल में सफलता का परचम लहराने के बाद जोरशोर से यूपी चैनल की तैयारी। हरिभूमि समूह का एक और अभिनव प्रयोग।

यूपी चैनल आज से ऑन एयर होगा। बागडोर संभाली है वरिष्ठ पत्रकार केके उपाध्याय जी ने। कई अखबारों के संपादक रहे केके उपाध्याय हाल तक दैनिक हिंदुस्तान के यूपी हेड थे। फिर उन्हें हिंदुस्तान समूह के सबसे सफल यूनिट, बिहार, झारखंड का हेड बना कर भेजा गया था। उनका विशाल अनुभव जनता टीवी को यूपी में स्थापित करने में निश्चित रूप से उर्वर भूमिका अदा करेगा। उन्हें बहुत शुभकामनाएं, बहुत बहुत बधाई…

समूह के मुख्य संपादक Dr Himanshu Dwivedi जी को भी हार्दिक बधाई, जिनके नेतृत्व में समूह लगातार आगे बढ़ रहा है।

छत्तीसगढ़, एमपी चैनल INH News पर करंट अफेयर्स पर आधारित हर रोज शाम 8 बजे प्रसारित होने वाली चर्चा ने बेहद कम समय में शानदार मुकाम हासिल किया। पत्रकारिता के छात्रों को उनका ये कार्यक्रम जरूर देखना चाहिए। लगभग सभी डीटीएच प्लेटफॉर्म पर चैनल उपलब्ध है। पुरानी रोचक चर्चा का कार्यक्रम यूट्यूब पर भी है।

मीडिया समूहों में हरिभूमि ग्रुप खामोशी के साथ आगे बढ़ता हुआ। नित नये सोपान तय करता हुआ।

https://youtu.be/gOqwCjOHuMY
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन