Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

दुर्व्यवहार किए जाने से नाराज गाजीपुर के पत्रकारों ने ज्ञापन सौंपा

गाजीपुर । मुरादाबाद में पत्रकारों के साथ हुए मारपीट की घटना व इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति पर रोक लगाने तथा नगर पालिका परिषद गाजीपुर में बिना नम्बर के सरकारी वाहनों के प्रयोग किये जाने को लेकर समाचार संकलन करने गये पत्रकार अनिल व शशिकान्त के साथ नगर पालिका परिषद गाजीपुर के कर्मचारी सुधाकर राय द्वारा 15 मार्च 2021 को जलकल कार्यालय परिसर में अपशब्दों का प्रयोग करते हुए बदतमीजी किये जाने पर पत्रकार भवन में पत्रकारों की आपात बैठक बुलायी गयी।

इसमें सभी पत्रकारों ने इस घटना की घोर निन्दा की तथा इस घटना में संलिप्त कर्मचारी के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने की मांग की गयी।

इस पर सभी पत्रकारों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी गाजीपुर मंगला प्रसाद सिंह को रायफल क्लब में व अधिशासी अधिकारी लालचन्द सरोज को पत्रक सौंपा और कार्यवाही की मांग की।

उक्त प्रकरण को संज्ञान को संज्ञान मे लेते हुए जिलाधिकारी ने जांच कर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। पत्रक सौंपने वालों में अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय, महामंत्री चन्द्र कुमार तिवारी, अनिल उपाध्याय, संरक्षक आर सी खरवार, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, सहसचिव शिवप्रताप तिवारी, विनय कुमार सिंह, रविकान्त पाण्डेय, सूर्यवीर सिंह, दुर्गविजय सिंह, आलोक त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, गुलाब राय, अशोक श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, रतन कुमार विक्की, शिवप्रताप तिवारी, विनोद गुप्ता, शशिकान्त यादव, देवब्रत विश्वकर्मा, विनय कुमार यादव, अमरजीत, सोनू शर्मा आदि उपस्थित रहे।    

चन्द्र कुमार तिवारी
महामंत्री

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन