Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

नेटवर्क18 चैनल के कैमरा डिपार्टमेंट की पीड़ा सुन लीजिए

नेटवर्क18 चैनल के चीफ कैमरामैन मनोज मेनन हैं. उनसे बहुत शिकायतें हैं वहां काम करने वाले कैमरामैनों की. आरोप है कि मनोज मेनन ने कंपनी के कैमरामैन को रिपोर्टरों का पर्सनल कैमरामैन बना कर छोड़ दिया है. ऐसा लगता है यहां के कैमरामैन कंपनी के कैमरामैन नही रिपोर्टर के पर्सनल कैमरामैन हैं. पल्लवी के साथ हमेशा नवीन बंसल, प्रतीक द्विवेदी के साथ कर्म सिंह, सोहेल के साथ निज़ाम अंसारी, श्रेया के साथ अर्पित सेठ, मार्या शकील साथ रविन्द्र कुमार, अरुणकुमार के साथ जयपाल रावत और संदीप बोल के साथ राकेश नेगी ही हमेशा शूट पर जाते हैं। मेनन में कैमरामैन चेंज नहीं कर पाते।

टीवी न्यूज चैनल में हर चैनल के चीफ कैमरामैन शूट पर जाते हैं। मनोज मेनन पर आरोप है कि वे ऐसा कैमरामैन हैं जिसको फील्ड में गए हुए 2 साल से ज्यादा हो गए हैं। इसी चैनल में राजीव गुप्ता, अमृत भल्ला ओर प्रकासम भी सेम पोस्ट पर हैं लेकिन वो भी शूट पर जाते हैं।

2013 में मेनन चीफ कैमरामैन की पोस्ट पर आए थे। तब से लेकर आज तक सिर्फ 2 कैमरामैन ऐसे हैं जो 1 महीने की छुट्टी पर गए हैं। एक तो मेनन खुद, दूसरा राजू खत्री।

राजू खत्री खास हैं मेनन के इसलिए उनके सौ खून माफ। अभी पिछले हफ्ते राजू खत्री कलकत्ता शूट पर गए थे, मार्या शकील के साथ। जहां सब कैमरामैन लाइट किट लेकर जाते हैं वहीं राजू खत्री लाइट किट लेकर नहीं गए। वहां पर देश के होम मिनिस्टर अमित शाह का इंटरव्यू जिस तरह से किया गया, उसे पूरे चैनल ने देखा है। उससे अच्छा तो कोई कैमरा अस्सिस्टेंट भी कर सकता था। अमित शाह के इंटरव्यू को नागिन डांस की तरह शूट किया गया।

राजू खत्री की तरह उस इंटरव्यू पर और कोई कैमरामैन होता तो मेनन उसको जॉब से निकाल देता। लेकिन राजू खत्री और नवीन बंसल के लिये सब माफ है।

नवीन बंसल भी मेनन के खासमखास हैं। इसलिए उन्हें भी अपनी पसंद के शूट मिलते हैं। जब भी इलेक्शन होते हैं नवीन के घर में शादी आ जाती है या लास्ट मूमेंट पर नवीन बंसल को कुछ हो जाता है। सबसे ज्यादा मेनन इन दोनों लोगों के ही फेवर लेते हैं। इनको प्रमोशन मिलता है, इनकी पसंद का शूट मिलता है। कुछ रोज पहले नवीन बंसल को अर्जुन को रिलीव करना था। एक दिन पहले उसने बोल दिया कि उनकी तबियत खराब हो गयी, वो नहीं जा सकता।

कोरोना से बचने के लिए कंपनी एंकर के घर पर शूट कराती है। कैमरामैन शूट से वापिस आ रहे हैं लेकिन मेनन ने बहुत कम कैमरामैन को क्वारंटाइन किया। जो इनके खास कैमरामैन हैं उनको तो ये क्वारंटाइन कर देते हैं बाकी सब को ऑफिस में बुलाते हैं। जयपाल रावत पिछले कई महीनों से टूर कर रहे हैं, रैलियां कवर कर रहे हैं, लेकिन अगले दिन ही आफिस में आने के लिए बोल देते हैं। इनको कोई छुट्टी नहीं मिलती।

नेटवर्क18 में जितनी कंपलेंट मेनन की हुई है इतनी किसी की भी नही हुई लेकिन मेनन को हमेशा राजन सर HR का सपोर्ट मिलता है। कुछ कैमरामैन ने मेनन की कंपलेंट भी की राजन सर से मिलकर की। लेकिन मेनन ने पता नहीं कौन सी घुट्टी पिला रखी है जो किसी को मेनन की गलती नहीं दिखती। मेनन के रवैये से 2 कैमरामैन डिप्रेसन में चले गए। नसीब सिंह और प्रदीप कुमार दास काफी परेशान रहे।

ऑफिस के HR Department के हिसाब से कोई भी ऑफिस के बाहर काम नहीं कर सकता। अभी कुछ दिन पहले राकेश नेगी ओर पंकज तोमर ने प्रेस क्लब के इलेक्शन लड़े। इलेक्शन में पंकज तोमर हार गए। राकेश नेगी जीत गए।

नेटवर्क 18 के कैमरा डिपार्टमेंट की तरफ से भेजा गया पत्र.

अगर इस पत्र के जवाब में कोई कुछ कहना चाहता है तो उसकी बात को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा. अपनी टिप्पणी [email protected] पर भेजें.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन