Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

अतुल अग्रवाल लूट कांड में हो गई एफआईआर! बदमाश फंसेगा या बदनाम करने वाला?

अतुल अग्रवाल द्वारा फेसबुक पर वर्णित लूट कांड को लेकर नोएडा पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज कर लिया है. बिसरख थाने के एसआई करतार सिंह ने ये रिपोर्ट लिखाई है. एक अज्ञात शख्स को आरोपी बनाया गया है.

इस एफआईआर के लिखे जाने के बाद तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं. अतुल अग्रवाल खुद न तो एफआईआर दर्ज कराना चाहते हैं और न ही कोई बयान देना चाहते हैं… यही नहीं, वे नोएडा पुलिस पर भी कोई टीका टिप्पणी नहीं चाहते. मतलब साफ है कि अतुल अग्रवाल की फेसबुकी कहानी संदिग्ध है.

पर जब अतुल ने अपनी कहानी फेसबुक पर लिख दी तो वह कहानी बहुत सारी वेबसाइट्स, अखबारों, चैनलों में चलने लगी. इससे किरकिरी हुई नोएडा पुलिस की और योगी सरकार की. अगर एक फर्जी कहानी से इतनी बेइज्जती हो तो पुलिस का एक्टिव होना स्वाभाविक है. टाइम्स आफ इंडिया में पांच कालम में खबर अतुल लूट कांड की खबर छपी.

अब माना जा रहा है कि नोएडा पुलिस पूरे प्रकरण की जांच के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस कर दूध का दूध पानी का पानी कर देगी. अगर वाकई लूटकांड घटित हुआ है तो बदमाश सलाखों के पीछे होंगे. अगर कहानी फर्जी है तो फिर अतुल अग्रवाल आरोपी बनाए जा सकते हैं.

देखें एफआईआर की कॉपी और संबंधित कुछ कमेंट्स, ट्वीट्स-

संबंधित खबर-

क्या सुरक्षा पाने के लिए अतुल अग्रवाल ने लूट की फर्जी कहानी गढ़ी?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन