Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

नवीन पटेल बने दैनिक जागरण आगरा के न्यूज़ एडिटर

जैसी चर्चा थी, वैसा ही हुआ। नवीन पटेल को दैनिक जागरण आगरा का समाचार संपादक बना दिया गया है। उमेश शुक्ल कुछ दिनों तक संपादक बने रहेंगे। उसके बाद संपादक का दायित्व नवीन पटेल को मिल जाएगा।

कल भड़ास पर दैनिक जागरण आगरा में संपादक पद पर फेरबदल को लेकर चर्चाओं से सम्बंधित खबर का प्रकाशन किया गया था।

बताया जा रहा है कि नोएडा की एक लॉबी उमेश शुक्ला को बचाने के लिए अब भी प्रयासरत है। लेकिन जागरण ग्रुप के प्रधान संपादक संजय गुप्ता के आदेश के कारण देर सबेर उमेश शुक्ला को जाना ही पड़ेगा।

आगरा में दैनिक जागरण अख़बार की स्थिति काफ़ी ख़राब हो चुकी है। ये अख़बार यहाँ कभी नम्बर वन हुआ करता था। आज तीसरे पायदान पर पहुँच गया है।

अमर उजाला नम्बर एक पर है तो हिंदुस्तान ने नम्बर दो की पोजिशन हथिया ली है। जागरण तीसरे नम्बर पर आ चुका है।

कंटेंट और प्लानिंग के लेवल पर भी दैनिक जागरण पिट चुका है। इस सबकी गाज संपादक उमेश शुक्ला पर गिरी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन