Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

NDTV में रहे दिनेश मानसेरा ने नई पारी आरएसएस की पत्रिका पाँचजन्य के साथ शुरू की

उत्तराखंड में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मीडिया सलाहकार पद को विवादों के बाद अस्वीकार करने वाले उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मानसेरा ने नई पारी आरएसएस की मुख्य पत्रिका पाञ्चजन्य के साथ शुरू की है।

मानसेरा को उत्तराखंड और पश्चिम उत्तर प्रदेश का विशेष संवादाता बनाया गया है।

पाञ्चजन्य और ऑब्जर्वर (इंग्लिश) इनदिनों पूरे देश विदेश में नए सिरे से पत्रिका और डिजिटल प्लेटफार्म पर विस्तार कर रहा है। इसके तहत हर राज्य और प्रमुख शहरों में संवाददाताओं और प्रसार प्रतिनिधियों के नेटवर्क को विस्तार दिया जा रहा है।

दिनेश मानसेरा लम्बे समय तक एनडीटीवी के साथ जुड़े रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. अरुण श्रीवास्तव

    August 11, 2021 at 6:46 pm

    शायद इसे ही कहते हैं ” यू-टर्न ” मारना। कहां एनडीटीवी और कहां आर एस एस का भोपू पांचजन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन