Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अनिल शर्मा को भास्कर और संजीव रतन सिंह को टीओआई से हटाए जाने की चर्चा

चर्चा है कि दैनिक भास्कर भोपाल के संपादक अनिल शर्मा को पद से हटा दिया गया है. अनिल शर्मा लंबे समय से ऑक्सीजन पर चल रहे थे. उन पर कार्य में लापरवाही के आरोप लगते रहे हैं. भोपाल से ही एक अन्य अपुष्ट जानकारी के मुताबिक टाइम्स आफ इंडिया के संपादक संजीव रतन सिंह को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. संजीव रतन सिंह की कार्यवधि में टीओआई के भोपाल संस्करण से कई कर्मचारियों ने, विशेषकर महिलाओं ने नौकरी छोड़ी और कुछ ने तो इस संबंध में प्रशासन को लिखित में शिकायत भी की थी.

एक नेशनल न्यूज चैनल के भोपाल ब्यूरो चीफ के बारे में चर्चा है कि आर्थिक गड़बड़ियों के आरोप में चैनल ने उन्हें टर्मिनेट कर दिया है. भड़ास द्वारा जारी की गई मध्य प्रदेश के पत्रकारों द्वारा संचालित की जाने वाली वेबसाइट की सूची और उसके माध्यम से सरकार से की जा रही लाखों की नियमित उगाही की खबर कई पत्रकारों के लिए ताबूत में अंतिम कील साबित हो रही है.

एक बड़े चैनल के भोपाल संवाददाता को हटाए जाने के अलावा कम से कम तीन और वरिष्ठ पत्रकारों की भी अंतिम गिनती चल रही है और कभी भी उनकी बर्खास्तगी की जा सकती है. इस सूची में कुछ तो वाकई सच्चे पत्रकार हैं, लेकिन अधिकांश अपनी पत्नी, भाइयों के नाम पर सरकार से उगाही कर, सरकार की गोद में सालों से बैठे हुए थे. एक मोहतरमा तो चार वेबसाइट चलाकर जबर्दस्त उगाही अभियान में लगी हुईं थीं. इन कथित पत्रकारों पर चुनावों के दौरान भी व्यापक वसूली किए जाने के आरोप लगते रहे हैं, जिनकी मदद से कई मकान, दुकानें चला रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. अनिल सिंदूर

    February 2, 2016 at 4:51 am

    हिन्दुस्तान अलीगढ़ के डीएनई नीरज मिश्रा को निकाला गया। फर्जी सेलरी स्लिप लगाने का मामला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन