Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अडानी के प्रायवेट बंदरगाह पर अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन खेप बरामदगी पर मीडिया के भक्त-वीर लापता हैं!

शीतल पी सिंह-

कुल 59 ग्राम गाँजा एक गंजेड़ी के यहाँ बरामद करके 135 करोड़ के देश का गृह मंत्रालय,केंद्र सरकार, सीबीआई, ईडी, नारकोटिक्स ब्यूरो और और और दुनियाँ के सबसे बड़ी जनसंख्या वाले लोकतांत्रिक देश का मीडिया इस लड़की की देह में घुसा जा रहा था!

सोशल मीडिया पर वीर राणा प्रताप जी का नाम बेचकर स्वयं को उनकी शूरवीरता का अंश समझती क़ौम, हिंदुत्व नामक फ़ासिस्ट राजनैतिक फ़ितूर के असंख्य कारकुन और विभिन्न पेड अनपेड ITcell के जोंक इसको महीनों जीतेजी संगसार करते रहे ।

यही मक्कार अडानी के प्रायवेट बंदरगाह पर डीआरआई द्वारा (आज तक की सबसे बड़ी) पकड़ी गई क़रीब बीस हज़ार करोड़ रुपए के आँकलन वाली कई टन हेरोइन पर लापता हैं । इस मामले की विस्तृत सूचना में पता चला है कि जून महीने में क़रीब सत्तर हज़ार करोड़ की हेरोइन इसी बंदरगाह से यही टीम सफलतापूर्वक पार करा चुकी है ।

पूरी सदी में ड्रग्स का यह लगभग सबसे बड़ा अपराध हुआ, गुजरात के बंदरगाह पर हुआ,पर पूरे देश में जो हलचल ऐसे किसी मामले पर तब होती जब संघी विपक्ष में होते , वैसी नदारद है। यह हमारे तंत्र के संक्रामक रूप से बीमार होने की गवाही है!

आज फिर इस बेबस लड़की और इस जैसी तमाम बेबस लड़कियों/ अन्य उत्पीड़ितों से क्षमा मांगने का मन हुआ जिन्हें हम कैमरा और कलम लिए लोकल तालिबानियों से बचा न सके।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन